कंडी संघर्ष कमेटी ने गढ़शंकर-नंगल सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना दिया

by

गढ़शंकर: कंडी संघर्ष कमेटी ने आज गढ़शंकर से नंगल तक मुख्य मार्ग की खस्ता हालत को लेकर नंगल रोड एवं ट्रक यूनियन के पास धरना दिया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कंडी संघर्ष कमेटी के प्रदेश नेताओं दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल और चौधरी अच्छर सिंह ने कहा कि सड़क की खस्ताहाल के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं जिससे लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सड़क से रोजाना सरकार के प्रतिनिधि गुजरते हैं। प्रशासन और सरकार कुंभ करणी नींद सो रही है। इस मौके पर महिला नेता सुभाष मट्टू, मक्खन सिंह मोइला और कुलभूषण सिंह पूर्व ब्लॉक समिति सदस्यों ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री एक तरफ जनता की सरकार होने का दावा कर राज्य में विकास की बात कर रहे हैं किंतु सड़कें खस्ताहाल हैं। उन्होंने कहा कि यह मार्ग हिमाचल प्रदेश और अन्य धार्मिक स्थलों को जोड़ता है, सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जानें गंवानी पड़ रही हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर एसडीएम गढ़शंकर अरविंद गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि उक्त सड़क का पैच वर्क 2 सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा और इसके पुनर्निर्माण का काम भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर मलकीत सिंह, गुरदयाल सिंह मत, प्रेम राणा, होशियारपुर सिंह गोल्डी, तरसेम सिंह, चैन राम, जुझार सिंह मट्टू, धनी राम, गुरमीत सिंह, बख्शीस सिंह और हरपाल सिंह, तलजिंदर कौर, दलजीत कौर, कुलविंदर कौर मौजूद थे। इस अवसर पर मलकीत सिंह थांडी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भगवंत मान की गारंटियां बिना दस्तखत के चेकों के समान : खन्ना ….कहा, पुरानी गारंटियों पर खरे नहीं उतरे सी.एम. और नयी गारंटियों से प्रदेशवासियों को कर रहे भ्रमित 

होशियारपुर 16 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में हो रहे म्युनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की विफल नीतियों से हताष प्रदेश की जनता को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीतीश सरकार में होंगे 3 उप मुख्यमंत्री ! ये बनेंगे विधानसभा स्पीकर, मंत्रिमंडल का फार्मूला तय, चिराग का बढ़ेगा कद

पटना  : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने राज्‍य में सरकार गठन पर ध्‍यान केन्द्रित कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय झा और केन्‍द्रीय...
article-image
पंजाब

77-Day Protest Ends in 7 Minutes:

Sparking Joy Among Residents- Sanjeev Talwandi Played Key Role by Bringing Issue to Sampla’s Attention for Swift Resolution Hoshiarpur| Daljeet Ajnoha| Mar.3 : Residents of Bassi Ghulam Hussain village in Hoshiarpur had been protesting...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ : डीसी मुकेश रेपसवाल

चंबा का तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी एएम नाथ। चंबा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 27 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। राज्यपाल के तीन दिवसीय प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!