कंवर ग्रेवाल, रंजीत बावा के घर पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रेड : काफी देर तक कंवर ग्रेवाल से किए सवाल

by

मोहाली : मोहाली सेक्टर 104 स्थित मशूहर पंजाबी सिंगर कंवर ग्रेवाल के घर पर सोमवार सुबह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की रेड हुई है। इसके अलावा NIA ने गायक रंजीत बावा के घर पर भी दबिश दी है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी टीम सुबह यहां पहुंची। यहां टीम ने काफी देर तक कंवर ग्रेवाल से सवाल किए। सूत्रों के मुताबिक पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गैंगस्टरों की दखल को लेकर सवाल किए गए हैं। वहीं नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी गायक से जानकारी जुटाने में लगी है कि गायकों के गैंगस्टर्स से लिंक कैसे पैदा हुए?। उनके आपस में क्या संबंध हैं। वहीं उन्हें गैंगस्टरों से किस प्रकार की धमकी आती है।
किसानों के संघर्ष के दौरान कंवर ग्रेवाल किसानों के मंच पर नजर आए थे। वह अपने गीतों के जरिए बेबाक रूप से अपनी बात रखते रहे हैं। कंवर ग्रेवाल ने सजा पूरी कर चुके सिख कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर रिहाई गीत भी गाया था।
रंजीत बावा और उसके पीए के घर पर रेड
सिंगर और अभिनेता रंजीत बावा के बटाला स्थित ग्रेटर कैलाश वाले घर और गांव वडाला ग्रंथियां में इन्कम टैक्स की दो टीमों ने दबिश दी है। इसके अलावा रंजीत बावा के पीए डिप्टी वोहरा के गुरु नानक नगर में स्थित ठिकाने पर इन्कम टैक्स की कार्रवाई जारी है। सुबह 4 बजे से इन के घर की तलाशी ली जा रही है।
जिसे बाद में बैन कर दिया गया। इससे पहले मशहूर गायक बब्बू मान, मनकीरत औलख और अफसाना खान से भी पूछताछ हो चुकी है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गैंगस्टरों की फंडिंग को लेकर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी जांच में जुटी है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि गैंगस्टरों के कहने पर किसने कहां परफॉर्मेंस की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर के साथ मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 30 मई : अतिरिक्त सीईओ पंजाब हरीश नैय्यर ने डिप्टी कमिश्नर-कम-रिटर्निंग अधिकारी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर कोमल मित्तल के साथ आज रयात बाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में बनाए गए मतगणना केंद्रों और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

1 रैली खर्च 50 से 60 लाख : अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा की चुनावी रैलियां, उड़ाए जा रहे करोड़ो : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री : जयराम सरकार अपने कार्यकाल में सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट ही करती रही है, जिसकी आंसरशीट बिल्कुल खाली है ऊना| विधानसभा चुनावों के लिए महज 60 दिन बचे है...
पंजाब

अंबेडकर चौक के पास सीवरेज समस्या से लोग परेशान : पास की मार्केट के पास नहीं सीवरेज कनेक्शन

नवांशहर। स्थानीय अंबेडकर चौक पर सीवरेज लीकेज की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा। इस मामले को लेकर नगर कौंसिल प्रधान सचिन दीवान का कहना है कि शंकर राकेश मार्केट के पास सीवरेज...
article-image
पंजाब

5 अनधिकृत कॉलोनियों को तोड़ा : नगर निगम होशियारपुर की सीमा से बाहर, जिला नगर योजनाकार के रेगुलेटरी स्टाफ ने की कार्रवाई

होशियारपुर, 7 जुलाई: पंजाब सरकार द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देशों के तहत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) होशियारपुर राहुल चाबा के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, होशियारपुर के रेगुलेटरी स्टाफ...
Translate »
error: Content is protected !!