करोड़ों की हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

by

गुरदासपुर :  जिला पुलिस गुरदासपुर ने लगभग 5 करोड़ रूपये कीमत की 1 किलो से अधिक हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया।

जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य ने बताया कि दोरांगला पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मोहन लाल पुलिस पार्टी के साथ गांव ठाकुरपुर मोड़ पर नाकाबंदी किए हुए थे। इसी दौरान गांव रामपुर की तरफ से एक कार नंबर पीबी-65वी-0252 आती दिखाई देने पर उसे रुकने का इशारा किया गया तो कार जैसे ही धीमी हुई तो कार की पिछली सीट पर बैठा एक व्यक्ति कार से उतर कर पास के गन्ने के खेत में भागने में सफल हो गया।

कार में नशीला पाऊडर आदि होने की शंका के चलते डी.एस.पी. रजिन्द्र मिन्हास को मौके पर भेजा गया तथा उनकी उपस्थिति में कार में बैठे दो लोगों को कार से उतार कर कार की तालाशी ली गई तो कार की ड्राईवर सीट के नीचे से दो पैकेट हेरोइन बरामद हुए। जिसकी जांच करने पर वह 1 किलो 65 मि.ग्राम पाई गई। जिस पर कार से उतारे आरोपी ओंकार सिंह पुत्र गुरनाम सिंह तथा मनप्रीत सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी रामपुर कालोनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताश में आरोपियों ने बताया कि भागने में सफल होने वाला व्यक्ति गुरप्रीत सिंह पुत्र आंचल सिंह निवासी गांव चक्करी था। जिस पर दोरांगला पुलिस स्टेशन में तीनो आरोपियों के विरूद्व केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एस.एस.पी. आदित्य ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर उनका रिमांड लेकर गहनता से पूछताश की जाएगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

पंजाब सरकार जब तक FIR नहीं करती, शुभकरण का अंतिम संस्कार नहीं होगा : किसान नेता पंधेर

चंडीगढ़, 23 फरवरी (भाषा) फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा पुलिस की पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को 10 हजार देने के लिए वर्ल्ड बैंक का फंड हुआ इस्तेमाल : सुराज के प्रवक्ता पवन वर्मा

      पटना :  सुराज के प्रवक्ता और वरिष्ठ पार्टी रणनीतिकार पवन वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार पर एक सनसनीखेज आरोप लगाया है। वर्मा ने...
article-image
पंजाब

जापानी कंपनी आइची स्टील पंजाब में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ सहयोग बढ़ाएगी

चंडीगढ़ :  जापानी स्टील की बड़ी कंपनी आइची स्टील ने पंजाब में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ अपना कोलेबोरेशन बढ़ाने पर सहमति जताई है, जिसमें 500 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट होगा। आइची स्टील और...
article-image
पंजाब

पंजाब में अगले 5 दिन ‘खतरनाक’, मौसम विभाग का ‘कोल्ड डे’ और घने धुएं को लेकर रेड अलर्ट जारी

पंजाब में घने धुंए के साथ कड़ी सर्दी का कहर लगातार जारी है। धुंए के कारण सबसे अधिक प्रभाव सड़क यातायात पर पड़ रहा है, जिससे लोगों को अपनी मंज़िल तक पहुँचने में कठिनाइयों...
Translate »
error: Content is protected !!