कांगड़ा में मानसून की तबाही का जायजा लेने पहुंचा केंद्रीय दल : 269 करोड़ की सड़कों समेत कई क्षेत्रों को नुकसान

by

एएम नाथ।  धर्मशाला, 29 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में इस वर्ष मानसून के दौरान भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक नुकसान हुआ। सड़क, पेयजल, सिंचाई, बिजली, कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों का बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है।

नुकसान का जायजा लेने पहुंचे अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल (IMCT) ने मंगलवार को धर्मशाला में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। इससे पहले केंद्रीय दल ने आपदा प्रभावित बोह घाटी का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु ने की।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने केंद्रीय दल को मानसून के दौरान जिले में हुए नुकसान और अब तक किए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

आपदा में 15 लोगों की मौत, 76 पशुधन का नुकसान

उपायुक्त ने बताया कि मानसून के दौरान विभिन्न आपदा घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई, जबकि 76 पशुधन का नुकसान हुआ। सड़क, पेयजल, बिजली, कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के बुनियादी ढांचे को भी भारी क्षति पहुंची।

854 किलोमीटर सड़कें प्रभावित, 269.77 करोड़ का नुकसान

नूरपुर, देहरा और पालमपुर सर्कल में करीब 854 किलोमीटर सड़कें प्रभावित हुईं। इससे लगभग 269.77 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है।

जिले में 428 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुईं, जिससे करीब 64.06 करोड़ रुपये की क्षति हुई। इनमें से 330 पेयजल योजनाओं को अस्थायी रूप से बहाल किया जा चुका है।

बिजली, शिक्षा और कृषि क्षेत्र भी प्रभावित

एचटी और एलटी बिजली लाइनों तथा बिजली के खंभों के उखड़ने से राज्य विद्युत निगम को करीब 204.57 लाख रुपये का नुकसान हुआ। फसलों को हुए नुकसान से कृषि क्षेत्र में 63.97 लाख रुपये, स्वास्थ्य क्षेत्र में 75 लाख रुपये, शिक्षा क्षेत्र में 2.57 करोड़ रुपये और बागवानी क्षेत्र में 10.73 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

आपदा पीड़ितों की सहायता 1.30 लाख से बढ़ाकर 8 लाख

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास देने के लिए अपने संसाधनों से सहायता राशि को 1.30 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया है।

उन्होंने केंद्रीय दल से प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के मौजूदा मापदंडों में संशोधन की सिफारिश करने का आग्रह किया, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों को पुनर्निर्माण और राहत कार्यों के लिए अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सेम्पलिगं की रिपोर्ट में देरी क्यों: जरनैल सनोली

ऊना : ऊना विधानसभा क्षेत्र के शहीद भगत सिंह यूथ क्लब के प्रधान जरनैल सनोली ने कहा एक महीने पहले एनजीटी की टीम ने एक फैक्ट्री में जाचं की थी। स्थानीय लोगों को पानी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में पीडब्ल्यूडी के विश्राम गृहों की होगी ऑनलाइन बुकिंग : भुगतान राशि का 50 प्रतिशत अग्रिम रूप से ऑनलाइन जमा कराना होगा अनिवार्य

एएम नाथ। शिमला :, 6 मई । हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अंतर्गत आने वाले सभी विश्राम गृहों को आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएंः डीसी

सड़क सुरक्षा माह का राघव शर्मा ने किया शुभारंभ, शहर में निकाली जागरूकता रैली ऊना  : 18 जनवरी से 17 फरवरी तक चलने वाले 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत एमसी पार्क से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मौसम साफ रहने के बावजूद भी राहत नहीं, पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर

एएम नाथ । शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहा। शिमला सहित कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। मौसम साफ रहने के बावजूद प्रदेश में लोगों को अभी राहत...
Translate »
error: Content is protected !!