कांग्रेस की झूठी गारंटियों से हुई कांग्रेस सरकार की यह हालत : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मतदान करेगा हिमाचल : जयराम ठाकुर

by
झूठ बोलकर सरकार चलाने की बजाय काम करके सरकार चलाए मुख्यमंत्री,  विधायकों के पहले कांग्रेस के पदाधिकारी भी झूठी गारंटियों के कारण छोड़ चुके हैं पार्टी
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
एएम नाथ। शिमला :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश समेत पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मतदान करेगा। देश पहली बार ऐसे प्रधानमंत्री को देख रहा है, जिसकी हर बात पत्थर की लकीर है। देश को पहली बार ऐसी मजबूत सरकार मिली हैं जो कहती है वह करके दिखाती है। देश पहली बार ऐसे नेता के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, जो विकास के अलावा कोई और बात ही नहीं करता है। देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो देश को दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने के लिए काम कर रहा है। जो देश को विकसित बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास के काम हुए हैं। देश को भविष्य में ऐसे ही मजबूत नेतृत्व की अवश्यकता है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की हालत ख़राब हैं। कांग्रेस के बड़े नेता तो चुनाव लड़ने से भाग रहे हैं। हिमाचल में भी कांग्रेस का यही हाल हैं। झूठी गारंटियों के कारण प्रदेश में कांग्रेस की यह हालत हुई है। विधानसभा आम चुनाव में महिला सम्मान निधि के फ़र्ज़ी फॉर्म भरवाकर कांग्रेस ने मातृशक्ति के साथ जो छल किया था अब उसका हिसाब देने का वक्त आ गया है। आज वह महिलाओं फॉर्म भरवाने वाले स्थानीय स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपना पैसा मांगती हैं तो उनसे जवाब देते नहीं बन रहा है। कई पदाधिकारी झूठी गारंटियों और सरकार की नाकामी को लेकर पार्टी से पहले ही किनारा कर चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री की ज़लालत से नाराज़ होकर पार्टी छोड़ने वाले विधायकों ने भी कहा कि वह कांग्रेस की झूठी गारंटियों को लेकर अपने लोगों के सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे थे और मुख्यमंत्री उनकी यह पीड़ा सुनने तक को तैयार नहीं थे। चुनाव सिर पर आते ही कांग्रेस सरकार बिना बजट में इसका प्रावधान किए बिना फिर से विधानसभा वाले फ़र्ज़ी फ़ॉर्म लेकर आ गई। लेकिन कांग्रेस का भांडा फूट चुका है। उनकी यह ठगी अब जगज़ाहिर हो गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वह  मुख्यमंत्री से आग्रह कर रहे हैं कि वह झूठ बोलने के बजाय प्रदेश विकास पर ध्यान दें। झूठ ज़्यादा दिन तक चल नहीं सकता है। कांग्रेस की फ़र्ज़ी गारंटियों को हमने  विधानसभा के चुनाव में पूरे देश भर में उजागर किया था। जिसके कारण कांग्रेस की गारंटियों की ठगी वहीं पर ख़त्म हो गई थी जहां से शुरू हुई थी। देश में अब सिर्फ़ एक ही गारंटी चल रही है और वह है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी। जिस पर पूरा देश आँख मूँदकर भरोसा करता है। इस बार देशवासी भाजपा को चार सौ से ज़्यादा सीटों पर चुनाव जिताकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व मेरे समस्त परिवारजनों को जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आये। रंगों का यह त्यौहार सभी के जीवन में समृद्धि और सद्भावना का संचार करे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘गोल्डन अवॉर्ड’ ज़िला चंबा को डिजिटल एक्सीलेंस इन रूलर सेक्टर’ में मिला : DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल कांक्लेव में प्राप्त किया सम्मान

चंबा, 8 अगस्त : ज़िला की प्रसिद्ध पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म पर सफलता को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन को गत दिनों राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर विस क्षेत्र की पेयजल योजनाओं पर खर्च हो रहे 134 करोड़…बस स्टैंड के लिए दिए हैं 7:50 करोड़, सैनिक स्कूल को 5 करोड़ : मुकेश अग्निहोत्री

जोल में विश्राम गृह के निर्माण और 2 नई बस सेवाएं आरंभ करने की घोषणा उपमुख्यमंत्री ने किया राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की प्रथम संध्या का शुभारंभ एएम नाथ।  सुजानपुर 02 मार्च। उपमुख्यमंत्री मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेहनतकश हाथों को मिला कामगार कल्याण बोर्ड का सहारा, बच्चों के सपनों में भरे रंग

रोहित जसवाल/ एएम नाथ । ऊना, 4 मार्च. ऊना जिले के बसाल में नरेश कुमार का एक छोटा-सा घर है। छह सदस्यों के इस परिवार की रोज़ी-रोटी नरेश के रंग-रोगन के काम पर ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं का प्रमाणपत्र निकला फर्जी, फार्मासिस्ट बर्खास्त : पुलिस में दर्ज करवाया मामला

रोहित भदसाली।  कुल्लू : 12वीं का फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे पशुपालन विभाग ने एक फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आनी विधानसभा के पशु औषधालय वशांवल में यह फार्मासिस्ट तैनात...
Translate »
error: Content is protected !!