सिविल अस्पताल डलहौजी को मिली अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन

by

CPS-1 खैरी की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल : सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज

अब स्थानीय स्तर पर ही मिलेंगी बेहतर जांच सुविधाएं

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि सिविल अस्पताल डलहौजी को एक आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन प्राप्त हुई है। यह मशीन चमेरा पावर स्टेशन-1 (CPS-1) खैरी के महाप्रबंधक द्वारा जनहित में भेंट स्वरूप प्रदान की गई है। मशीन को औपचारिक रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंप दिया गया है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
डॉ. भारद्वाज ने बताया कि इस अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन के उपलब्ध होने से सिविल अस्पताल डलहौजी में मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के लिए यह सुविधा काफी लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि उन्हें अब जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अलावा आपातकालीन रोगियों और अन्य चिकित्सा जांचों के लिए भी यह मशीन अत्यंत उपयोगी साबित होगी।
उन्होंने कहा कि अब तक अल्ट्रासाउंड जैसी आवश्यक जांच के लिए मरीजों को अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से मरीजों को राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने CPS-1 प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग समाज के लिए अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत बनाने में विभिन्न संगठनों और संस्थाओं का योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे सहयोग मिलते रहेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।
डॉ. भारद्वाज ने बताया कि इस मशीन को जल्द ही सिविल अस्पताल डलहौजी में स्थापित कर दिया जाएगा, ताकि आम जनता को इसकी सेवाएं शीघ्र उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगी और स्वास्थ्य सुविधाओं को नई दिशा देगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शोक संतप्त परिवारों से मिले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

कुल्लू और मनाली में पहुंचकर जताई गहरी संवेदना दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना एएम नाथ। कुल्लू.:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने हाल ही में कुल्लू और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के परेल में पंचर की दुकान में टायर फटने से व्यक्ति की मौत

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिला के सुल्तानपुर के साथ लगते मोहल्ला परेल में शनिवार को एक टायर पंचर की दुकान में टायर फटने से हुए जोरदार धमाके में टायरमैन की दर्दनाक मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस ने हिमाचल में नहीं पूरी की कोई गारंटी, सफेद झूठ बोल रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

बिना गारंटियाँ पूरी की पोस्टर लगवाने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू पहले मुख्यमंत्री अब हरियाणा के लोग नहीं आएँगे कांग्रेस की गारंटियों के झांसे में हिमाचल में चुनाव जैसे के फॉर्म भरवाए वैसे ही अब...
हिमाचल प्रदेश

उद्योग स्थापित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम ऑनलाइनः एडीसी डॉ. अमित शर्मा

ऊना, 23 फरवरी: प्रदेश सरकार द्वारा उद्योगों से संबंधित औपचारिक्ताओं के लिए सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। यह जानकारी आज डीआरडीए सभागार में जिला के औद्योगिक संगठनों के साथ आयोजित जागरुकता...
Translate »
error: Content is protected !!