आमदनी में वृद्धि : किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

by

लोकगीतों के माध्यम से बताई सरकार की योजनाएँ
ऊना : 11 सितंबर : सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सूचीबद्ध सांस्कृतिक दलों पूवी कलामंच, टब्बा और आरके कलामंच, चिंतपूणी के कलाकारों ने विभागीय विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत हरोली विस के ईसपुर, पूबोवाल और छत्रां में लोक संगीत व नुक्कड़ नाटक से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
कलाकारों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में लगभग दस लाख किसान परिवार हैं जिनके द्वारा 9.44 हैक्टेयर भूमि पर काश्त की जाती है। सरकार ने किसानों की फसलों को आवारा पशुओं से बचाने और बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं ताकि प्रदेश के किसान-बागवानों की आमदनी में वृद्धि हो सके। उन्होंने बताया कि कम लागत में अधिक आमदनी के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
सांस्कृतिक दलों ने जानकारी देते हुए बताया कि सौर सिंचाई योजना के तहत छोटे व सीमांत किसानों को सोलर पंप स्थापित करने पर 85 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है जबकि मध्यम व बड़े किसानों के लिए सोलर पंपिंग मशीनरी लगाने पर 80 प्रतिशत उपदान का प्रावधान है। इस योजना के तहत प्रदेश में 1544 सोलर पंप स्थापित किए गए हैं जिनसे 2094 किसाना लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार देश के पात्र किसानों तीन किश्तों में प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की राशि किसान सम्मान निधि के रुप में बतौर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत प्रदेश में 9.83 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 1932 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की गई है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सर्वदलीय बैठक में आपसी सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने के लिए विभिन्न दलों के लिए सुझाव : भावनात्मक बात न की जाए, जिससे किसी धर्म व समुदाय को ठेस पहुंचे। हिमाचल भी अखंड भारत का अंग – मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला  : संजौली में मस्जिद विवाद के बाद मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला स्थित सचिवालय में सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की, जिस वर्तमान परिस्थितियों के हर पहलू पर गहन और सार्थक चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिला टीचर सस्पेंड : 3 साल से आती थी रोजाना साढ़े 12 बजे स्कूल

एएम नाथ : कुल्लू ।  जिले में  लगघाटी में चौपड़सा सरकारी स्कूल में देरी से आधी छुट्टी पर पहुंचने वाली महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीचर रोज 12 बजे के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए 55.51 करोड़ जारीः मुकेश अग्निहोत्री

कांगड़ा ज़िला की बहु-प्रतीक्षित फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने 55.51 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत और जारी कर दी है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत त्वरित सिंचाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुख की सरकार युवाओं को दिलाएगी घर द्वार रोजगार: बाली

चरणबद्व तरीके से राज्य में आयोजित किए जाएंगे रोजगार मेले, नगरोटा में दो दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आगाज धर्मशाला, 25 जुलाई। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार कृतसंकल्प...
Translate »
error: Content is protected !!