कुशासन, भ्रष्टाचार और माफिया राज के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरी भाजपा

by

एएम नाथ । शिमला : भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर कुशासन, भ्रष्टाचार और माफिया राज के आरोप लगाते हुए वीरवार को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कर हुंकार भरी। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

प्रदर्शन के माध्यम से जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर प्रचार अभियान तेज करने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। जयराम ठाकुर  ने एलान किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर कांग्रेस सरकार के पांच साल के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। कांग्रेस ने पूर्व सरकार की कई जन कल्याणकारी नीतियों को बंद किया है। कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए इस रिवाज को हम अब आगे बढ़ाएंगे। जयराम ठाकुर की अगुवाई में भाजपा विधायक वीरवार दोपहर सवा बारह बजे विधानसभा से वाकआउट कर प्रदर्शन में पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव में दी गई गारंटियों को लेकर सुक्खू सरकार को घेरा।

कानून व्यवस्था पर भी खूब सवाल उठाए। इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले की सीबीआई से जांच करवाने को फिर भाजपा नेताओं ने आवाज बुलंद की। कहा जिस दिन विमल नेगी लापता हुए थे, उसी दिन पावर कॉरपोरेशन में उनसे करोड़ों रुपये के बिल पास करवाए गए। जिन्हें यह पेमेंट की गई, वह सरकार के चहेते बताए जा रहे हैं। अधिकांश नेताओं ने कहा कि जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। आने वाले दिनों में सड़क पर भी सरकार का चलना मुश्किल हो जाएगा। ढाई साल के कार्यकाल में ही भाजपा के पांच साल के समय से अधिक कर्ज लेने का भी कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदर्शन में मौजूद रहे।


प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में आगामी रणनीति बनाई। प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सहप्रभारी संजय टंडन, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिदंल, संगठन महामंत्री सिर्द्धाथन और महामंत्री बिहारी लाल बैठक में मौजूद रहे। इस दौरान आने वाले दिनों में चलाई जाने वाली पार्टी की गतिविधियों को लेकर मंथन हुआ।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेले में जाने के लिए श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें: कोमल मित्तल

लंगर कमेटियों को लंगर के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की होशियारपुर, 24 फरवरी: पंजाब से मैड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी किए जाने वाले प्रबंधों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैगिंग रोकने के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी और समिति के सदस्य : आईएचएम की एंटी रैगिंग समिति की बैठक में एडीएम राहुल चौहान ने दिए निर्देश

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 19 सितंबर। होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान के परिसर में आयोजित की गई। हमीरपुर के एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट : फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा की थी कमाई, फिल्म इंडिया में सिर्फ एक स्टेट पंजाब में होगी रिलीज

पाकिस्तानी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ ने दुनियाभर में खूब धमाल मचाया. फवाद खान और माहिरा खान की ये फिल्म अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में...
article-image
पंजाब , समाचार

खाद्य पदार्थों के लिए 14 सैंपल : सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे  

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने  कहा, जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 28 जुलाई: डिप्टी...
Translate »
error: Content is protected !!