केजरीवाल के जेल से बाहर आकर चुनाव में प्रचार करने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी – प्रशांत किशोर(पीके)

by

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल से बाहर आकर लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से भारतीय जनता पार्टी  को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी चीफ के बाहर आने का सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को होने वाला है। आपको बता दें कि केजरीवाल की आम आदमी पार्टी  इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, जिसमें कांग्रेस शामिल है। हालांकि, पंजाब में कांग्रेस और आप एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। दोनों पार्टियां दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रही हैं, जहां 7 लोकसभा सीटें हैं।

पीके के नाम से मशहूर प्रशांत किशोर ने एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “आप पूरे भारत में चुनाव नहीं लड़ रही है। सिर्फ 22 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 14 पंजाब में, 7 सीटें दिल्ली में और एक गुजरात में। अब जो भी बदलाव होना है वह केवल इन 22 सीटों पर होगा। इन 22 में से 14 सीटें पंजाब में हैं, जहां सीधा मुकाबला आप और कांग्रेस के बीच है। अगर पंजाब में आप को फायदा होता है तो यह कांग्रेस के लिए नुकसानदायक होगा।”

पीके ने बताए कारण :   पीके ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिन 22 सीटों पर आप चुनाव लड़ रही है, उनमें से पंजाब में 13 सीटों पर उसकी सीधी लड़ाई कांग्रेस से है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी भी चुनाव लड़ रही है। 2019 में, भाजपा ने पंजाब में दो सीटें गुरदासपुर और होशियारपुर जीतीं। इस बार बीजेपी राज्य की सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

आप के कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मनोबल :  प्रशांत किशोर ने इस बात को स्वीकार किया कि केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल बढ़ेगा लेकिन उन्होंने कहा कि वह दिल्ली और पंजाब से परे मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा, “अगर किसी पार्टी का कोई नेता सामने आता है तो इससे पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल बढ़ेगा। आप तेलंगाना में बैठे हैं। मान लीजिए अगर केजरीवाल यहां तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में प्रचार करने आते हैं तो क्या आपको लगता है कि इससे मतदान को लेकर जनता की भावनाएं बदल जाएंगी? मुझे ऐसा नहीं लगता है। यह बदलाव सिर्फ दिल्ली और पंजाब में दिखाई देगा।”  आपको बता दें कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 25 मई को होगा, जबकि पंजाब की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा।

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी :  प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार तीसरी जीत की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्व और दक्षिण में सीटें मिल रही हैं। उनके मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में भगवा पार्टी की सीटें बढ़ेंगी। चुनावी रणनीतिकार ने यह भी कहा कि उन्हें उत्तर और पश्चिम में भाजपा की सीटों में कोई बड़ी गिरावट नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में भाजपा की मौजूदा संख्या करीब 300 बरकरार रहने की संभावना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

15वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद् को 2.29 करोड़ का अनुदान प्राप्त: नीलम कुमारी

15वें वित्तायोग के तहत जिला परिषद् को 2.29 करोड़ का अनुदान प्राप्त: नीलम कुमारी नवनिर्वाचित जिला परिषद् की प्रथम त्रैमासिक बैठक आयोजित जिला परिषद् अध्यक्षा ने पेश किया 15वें वित्तायोग के तहत प्राप्त अनुदान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनिल विज ने भाजपा आलाकमान को दिखाई आंख : हरियाणा की राजनीति में इन दिनों सियासी गर्मी जा रही बढ़ती

हरियाणा की राजनीति में इन दिनों सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पार्टी के कारण बताओ नोटिस का तीखा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का मनाया जा रहा प्रकटोत्सव : मंदिर को 100 क्वींटल फूलों से गया सजाया

एएम नाथ। ज्वालामुखी : विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास शुल्क पक्ष में परंपरानुसार गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। मां ज्वाला के प्रकटोत्सव के...
article-image
पंजाब

पूर्ब मुख्यमंत्री चन्नी से ईडी ने रेत खनन को लेकर 6 घंटे की पूछताछ

जालंधर । ईडी ने रेत खनन  व ट्रांसफर पोस्टिंग मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से छह घंटे तक पूछताछ की।  इसकी पुष्टि करते हुए ईडी के अधिकारियों ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!