कैबिनेट मंत्री जिंपा ने चिल्ड्रन होम के बच्चों व ओल्ड एज होम के सीनियर सिटीजन्स के साथ मनाई दिवाली

by

बच्चों व बुजुर्गो को दिवाली पर उपहार किए भेंट
होशियारपुर, 24 अक्टूबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम व ओल्ड एज होम में जाकर बच्चों व सीनियर सिटीजन्स के साथ दिवाली दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों व बुजुर्गों को दिवाली पर उन्हें उपहार भी भेंट किए। इस मौके पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विभा शर्मा भी मौजूद थी।
कैबिनेट मंत्री ने बच्चों व बुजुर्गों को दिवाली की बधाई दी और उन्हें विश्वास दिलाया कि उन्हें यहां किसी चीज की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बच्चों को खाने-पीने का सामान व ग्रीन पटाखे देते हुए कहा कि वे खुशी से इस त्यौहार को मनाए और पटाखे चलाते समय सावधानी जरुर मनाएं वहीं उन्होंने बुजुर्गों को भी उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पूरा प्रयास रहता है कि चिल्ड्रन होम व ओल्ड एज होम की सभी जरुरतों को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के सभी अधिकारी व कर्मचारियों को वे अपने पारिवारिक सदस्य समझे और बेहिचक अपनी जरुरतों व समस्याओं को उनके साथ सांझा करें।
इस दौरान चिल्ड्रन होम व ओल्ड एड होम में दिवाली के उपलक्ष्य में रंगोली व दीप माला भी सजाई गई थी। चिल्ड्रन होम के बच्चों ने दिवाली की खुशी में गीत भी गाए और दिवाली का त्यौहार उनके साथ मनाने के लिए पंजाब सरकार का आभार भी जताया। इस मौके पर सुपरिडैंट पुनीत कुमार व एडवोकेट अमरजोत सिंह सैनी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री का राज्यपाल पर पलटवार : राज्यपाल पुरोहित के सभी पत्र जो मैंने पढ़े हैं, वे दर्शाते हैं कि सत्ता के भूखे हैं राज्यपाल

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच एक बार फिर तल्खी बढ़ गई है। शुक्रवार को राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सांविधानिक कार्रवाई के तहत राष्ट्रपति...
article-image
पंजाब

हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाया जाएगा सरकारी योजना का लाभ: कोमल मित्तल

मीडिया को जिला प्रशासन के सकारात्मक व रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की जन हितैषी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने की अपील की होशियारपुर, 01 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले...
article-image
पंजाब

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : पूर्व सांसद खन्ना

सुखदेव सिंह ढींडसा थे पंजाब की राजनीति का एक बड़ा नाम : खन्न खन्ना ने ढींडसा के निधन पर किया शोक व्यक्त, आत्मिक शांति के लिए की प्रार्थना होशियारपुर 30 मई () : पूर्व...
article-image
पंजाब

ठगे 31 लाख रुपये….नकली शेंगेन वीजा थमाने वाला एजेंट पंजाब से गिरफ्तार

दिल्ली। आईजीआई थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एजेंट रविंदर सिंह उर्फ लल्ली को गिरफ्तार किया है। रविंदर पर आरोप है कि इसने दो युवकों को नकली शेंगेन वीजा...
Translate »
error: Content is protected !!