कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन लगाने वाले हो जाए सावधान : ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक की हो सकती समस्या , शरीर में जमा रही खून के थक्के(CLOT ) – कंपनी ने ब्रिटिश हाईकोर्ट में सौपें कागजात में किया स्वीकार

by

कोरोना को रोकने के लिए लगने जाने वाली वैक्सीन के कारण साइड इफेक्ट के बीच कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कई बातों का खुलासा किया है। कंपनी ने ब्रिटेन के हाई कोर्ट को सौंपे डॉक्यूमेंट में स्वीकार किया है कि वैक्सीन लेने के बाद थ्रोम्बोसिस थ्रोम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम का खतरा रहता है।

टीटीएस क्या है :    टीटीएस में ब्लड वेसल्स में थक्का जम जाता है और प्लेटलेट काउंट कम हो जाती है। हालांकि, यह बहुत कम मामलों में होता है। एंटी कोरोना वायरस वैक्सीन ने लोगों की जान बचाई है, लेकिन कम मामलों में दिमाग या अन्य ब्लड वेसल्स में थक्का जम जाता है।

टीटीएस के लक्षण : 

  • स्ट्रोक
  • असामान्य रक्तस्राव (नाक से खून आना, मसूड़ों से खून आना, भारी मासिक धर्म)
  • आपके मल या पेशाब में खून।
  • स्किन में ब्लीडिंग का पता लगाएं जो बैंगनी-लाल दाने जैसा दिखता है।
  • ऐसे कट के निशान जिनमें से खून बहता रहता है।

एस्ट्राजेनेका पर लगे क्या आरोप  :  एस्ट्राजेनेका पर आरोप है कि उसकी वैक्सीन के कारण लोगों को मौतें हुई हैं। इस मामले में कंपनी पर ब्रिटेन में मुकदमा चल रहा है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ग्लोबल लेवल पर कोविशील्ड और वैक्सजेवरिया ब्रांड से एंटी कोरोना वायरस वैक्सीन बनाती है। भारत में कोविशील्ड सीरम इंस्टीट्यूट बनाती है। ब्लड वेसल्स में थक्के जमने की खबरों के बीच सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया ने कोई फीडबैक नहीं दिया है। कंपनी पर मुकदमा जेमी स्काट ने किया था जिन्हें अप्रैल 2021 में एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन लगवाने के बाद गंभीर साइड इफेक्ट का सामना करना पड़ा था।

ब्रिटेन में नहीं दी जा रही है वैक्सीन : सुरक्षा के कारण ब्रिटेन में अब एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन नहीं दी जा रही है। पिछले साल डब्ल्यूएचओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि उन लोगों में टीटीएस का असर दिखा जिन्हें एंटी कोरोना वायरस वैक्सीन लगाई गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोट से वाया मैहिंदवानी हिमाचल प्रदेश की सीमा तक बनी सडक़ की हालत डेढ वर्ष के भीतर हुई बदतर एक दर्जन जगह पर पचास से सौ मीटर तक सडक़ पर से तो प्रीमिकस ही नदारद, जगह जगह पत्थर विखरे

गढ़शंकर: गांव मैहिंदवानी से कोट तक डेढ वर्ष पहले वनी सडक़ की हालत बद से बदतर हो गई है। सडक़ पर जगह जगह सौ सौ मीटर तक गड्डे पडऩे से साफ हो गया है...
article-image
पंजाब

No vehicle will go inside

*During the above time, construction work will be done on the road going inside the new Tehsil Complex Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 24 : * SDM Sanjeev Kumar said that the construction work of the building...
article-image
पंजाब

दो नाबालिग बाल सुधार गृह से फरार : बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए थे

चंडीगढ़। बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए दो नाबालिग वहां से फरार हो गए। दोनों को गुरुवार को ही धनास से काबू किया गया था। दोनों ही धनास के रहने...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 6 अत्याधुनिक पिस्तौल, 4 ग्लॉक 9एमएम और 2 पीएक्स5 (.30 बोर) बरामद

अमृतसर ।  स्थानीय ऑपरेटिव ओंकार सिंह 6 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार गैंगस्टर अर्शदीप के नार्को-हवाला कार्टेल का भी पर्दाफाश अमृतसर, एजेंसी। अमृतसर पुलिस ने शनिवार को बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़...
Translate »
error: Content is protected !!