कोरोना के दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल में विकलांगता जांच शिविर स्थगित: सीएमओ

by
ऊना  : जिला ऊना में कोरोना संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है जिसके दृष्टिगत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्रत्येक शनिवार को लगाये जाने वाले विकलांगता जाँच शिविर (डिसेबिलिटी कैंप) स्थगित कर दिए गये हैं। इसके अलावा फील्ड में किये जाने वाले रक्तदान शिविर भी स्थगित कर दिए गये हैं और रक्तदान केवल क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ही किया जायेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ रमण कुमार शर्मा ने दी।
सीएमओ ने बताया कि 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर समस्त आयु के व्यक्तियों को कोविड-19 टीकाकरण शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण हेतु व्यक्ति आरोग्य सेतु एप्प या https://selfregistration.cowin.gov.in पर पंजीकरण करने के उपरांत अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करके कोरोना टीका लगवा सकते है। सीएमओ ने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से टीकाकरण में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आहवान किया ताकि संक्रमण को रोका जा सके।
उन्होंने लोगों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति दिल्ली, गुडगाँव, पंजाब, वृन्दावन व कुम्भ जैसे अति संक्रमण वाले क्षेत्रों से आया है तो उसकी जानकारी प्रधान, वार्ड मेम्बर, आशा वर्कर को दें ताकि उनका समय पर कोविड टैस्ट किया जा सके तथा कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंदौरा की 58 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण : योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर

अनुराग शर्मा बोले—हिमाचल के अधिकारों के लिए सरकार ने मजबूती से लड़ी लड़ाई एएम नाथ। इंदौरा, 3 अक्तूबर : विकास खंड इंदौरा की 58 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण एवं सम्मान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को फसल विविधीकरण को लेकर करें जागरूक – डॉ. रविन्द्र चौहान

मंडी, 28 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकारण प्रोत्साहन परियोजना जायका चरण दो के तहत आयोजित एक बैठक में उप परियोजना प्रबंधक डॉ. रविन्द्र चौहान ने अधिकारियों से किसानों को फसल विविधीकरण को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में दुनिया का दूसरा सबसे लंबा बनेगा रोपवे 14..69 किलोमीटर: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री

शिमला : शिमला में दुनिया का दूसरा सबसे लंबा 14..69 किलोमीटर रोपवे बनेगा, शिमला में स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रिया की तर्ज पर रोपवे बनाए जाएंगे यह बात डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने वीरवार को शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएमजीएसवाई-4 के अंतर्गत भटियात विस क्षेत्र की 12 सड़कों को मिली स्वीकृति

103.53 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी 67.22 किलोमीटर सड़कें विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण में...
Translate »
error: Content is protected !!