कोरोना संक्रमण रोकने में उपायुक्त राघव शर्मा ने जिलावासियों से मांगा सहयोग लंगर, भंडारे व सामूहिक भोज के आयोजन से पूर्व संबंधित एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य

by
ऊना – कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से इस वर्ष होली का पर्व सामूहिक रूप से न मनाकर अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाने की अपील की है। आज यहां उन्होंने कहा कि सभी होली का पर्व सादगी के साथ अपने घर पर ही मनाएं व भीड़ को न तो जमा करें और न ही भीड़ में शामिल हों। ऐसे कार्यक्रमों से कोरोना का संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी हुई है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। होली त्योहार पर सार्वजनिक एवं सामूहिक आयोजन को भी प्रतिबंधित किया गया है। किसी भी प्रकार के लंगर, भंडारे व सामूहिक भोज के आयोजन से पूर्व संबंधित एसडीएम की अनुमति लेना जरूरी है। ऐसे आयोजनों में भोजन परोसने वालों, कैटरिेंग का कार्य करने वालों व सेवादारों की आयोजन से 96 घंटे पूर्व प्राप्त की गई कोविड नेगेटिव रिपोर्ट का अनिवार्य किया गया है। आयोजन की अनुमति लेते वक्त आयोजक को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।
उन्होंने कहा कि जिला ऊना के निवासियों ने कोरोना संक्रमण को रोकने में पहले भी भरपूर सहयोग दिया है तथा अब एक बार पुनः मामलों में बढ़ौतरी को देखते हुए सभी से सहयोग की अपेक्षा है। सभी से अपील करते हुए राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जारी किए जा रहे निशा-निर्देशों का पालन करें और वायरस के संक्रमण को रोकने में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी धार्मिक संस्थानों, सार्वजनिक जगहों, ढाबों, दुकानों, होटलों व अन्य उद्योगों का निरंतर निरीक्षण कर रहे हैं तथा नियमों की अवेहलना पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माइनिंग गार्ड के पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में साढ़े पांच साल के बच्चे को एडमिशन देने की मंजूरी : शिमला से धर्मशाला के बीच एलायंस एयर की नई फ्लाइट शुरू करने को भी स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार देरशाम को हुई कैबिनेट बैठक एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार देरशाम को हुई कैबिनेट बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने रखी शारौंथा स्कूल भवन की आधारशिला : 2.35 करोड़ से पूर्ण होगा निर्माण कार्य

शिमला, 29 जून – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारौंथा के भवन का शिलान्यास किया। शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर 7 शूटर्स को पंजाब सहित कई राज्यों में रेड कर किया गिरफ्तार

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : दिल्ली की स्पेशल सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शूटरों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के तहत स्पेशल सेल ने पंजाब समेत कई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अरूणाचल के सीएम का उपमुख्य सचेतक पठानिया ने किया भव्य स्वागत : हिमाचल की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से दी जानकारियां

एएम नाथ।  धर्मशाला, 06 सितंबर। मुख्यमंत्री अरूणाचल प्रदेश पेमा पांडू का मैकलोडगंज पहुंचने पर राज्य सरकार की तरफ से उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्वागत किया। प्रवास पर उनके साथ सांसद अरूणाचल प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!