कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े 2 साथियों को क्रॉस-फायरिंग के बाद किया गिरफ्तार : 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद

by

 जालंधर : जालंधर के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा की टीम काे बड़ी कामयाबी मिली हैं। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कौशल-बंबीहा गैंग से जुड़े 2 साथियों को एक हॉट चेज और क्रॉस-फायरिंग के बाद गिरफ्तार किया है, दोनों गंभीर रूप से घायल हैं।

गिरफ्तार गिरोह के 2 सदस्य कौशल बंबीहा गिरोह के आपराधिक नेटवर्क से जुड़े थे। वह पंजाब के कई जिलों में कई जघन्य अपराधों और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। वह पंजाब और हरियाणा में गिरोहों को रसद सहायता और हथियार भी मुहैया करा रहे थे। पंजाब पुलिस संगठित अपराध के गठजोड़ को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

अवैध हथियार बरामदगी के ऑपरेशन के दौरान क्रॉस फायरिंग हुई। पुलिस ने उनसे 2 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर 4 आपराधिक मामलों में वांछित था और दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, अपहरण और हत्या के प्रयास के तहत कई एफआईआर दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

लुधियाना में हरियाणा के मुख्यमंत्री का विरोध : पानी विवाद पर प्रदर्शन

लुधियाना । लुधियाना में एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी को तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। पानी के बंटवारे को लेकर पहले से ही तनावपूर्ण पंजाब-हरियाणा संबंधों की झलक इस विरोध...
article-image
पंजाब

न्यूजीलैंड के जेल विभाग में गांव भज्जल की एकता बड़पग्गा बनी करेक्शन अफसर

गढ़शंकर : आज के युग में लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। फिर बात चाहे शिक्षा की हो या फिर नौकरी की लड़कियों ने हमेशा ही बाजी मारी है। इसकी...
article-image
पंजाब

कार से टकराने से 9 साल की बच्ची की मौत

गढ़शंकर, 5 नवंबर  : माहिलपुर – फगवाड़ा रोड़ पर अड्डा खरोदी पर 9 साल की बच्ची की कार से टकराने से मौत हो गई। माहिलपुर पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
पंजाब

राजौरी से गिरफ्तार : यूट्यूबर के घर ग्रेनेड अटैक करने वाले को सेना के जवान ने ही दी थी ट्रेनिंग

जालंधर : जालंधर के एक यूट्यूबर के घर पर पिछले महीने हथगोला फेंकने की घटना के सिलसिले में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।...
Translate »
error: Content is protected !!