*कौशल विकास से युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के द्वार – वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 38572 को दिए हैं प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र : बाली*

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 31 मई। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा सुख सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के लिए कौशल विकास की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम की कार्ययोजना बनाने और उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि युवाओं की क्षमता का निर्माण हो सके और छोटे पैमाने के स्टार्ट-अप स्थापित करने के लिए सहयोग प्रदान किया जा सके।
इन भवनों के निर्माण उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास निगम के प्रशिक्षुओं की सुविधा के लिए राज्य में 67 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में उपकरणों के उन्नयन के लिए धन उपलब्ध करवाया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने निगम के आठ निर्माणाधीन भवनों के निर्माण को पूरा करने के लिए 25 करोड़ रुपये आवंटित करेगी।
उन्होंने कहा कि पहली जनवरी, 2023 से अब तक 38713 युवाओं को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं में नामांकित किया गया है। इनमें से 38572 को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र दिए जा चुके हैं और 8630 प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट हुई है।
पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की पहली प्राथमिकता है तथा इस बाबत रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है ताकि युवाओं को घर द्वार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सकें। बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाते हैं इसके साथ ही युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए गए हैं। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने युवाओं को रोजगार तथा बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया था तथा उन्हीं के संकल्पों को पूर्ण करने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में डबल मर्डर : चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, दिल दहलाने वाला सीसीटीवी फुटेज

नई दिल्ली : दिवाली की रात दिल्ली में डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा में दिवाली की सेलिब्रेशन के दौरान दो हथियारबंद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली जनवरी से पशुपालकों से शुरू होगी गोबर खाद की खरीद : चंद्र कुमार कहा…..ऑर्गेनिक खेती से तैयार फसलों को देंगे ज्यादा दाम

नगरोटा सुरियाँ, 7 दिसम्बर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बताया है कि प्रदेश सरकार अपनी चुनावी गारंटी के तहत अब पशुपालकों से पहली जनवरी से दो रुपए प्रति किलो की दर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार की पाई–पाई हिमाचल को मिलेगी, राहत के लिए सुक्खू सरकार ने क्या किया : जयराम ठाकुर

हर दिन केंद्र की तरफ से किसी ने किसी योजना में करोड़ों रुपए हिमाचल को मिलता है केंद्र से जो पैसा अब तक आया है उसका हिसाब दे सरकार सर्दियों के मौसम में लोग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

21 पिस्तौल बरामद ,5 गिरफ्तार : असलहे की यह खेप गग्गू देहलां, जिला ऊना,हिमाचल प्रदेश ने आरोपियों से मंगवाई थी -एडीजीपी मुखविंदर सिंह छीना

संगरूर : संगरूर पुलिस ने अपराधियों को हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर 21 पिस्तौल भी बरामद की हैं। इन्हें मध्य प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!