खालसा कॉलेज डुमेली के स्टाफ व विद्यार्थियों द्वारा किया गया विशेष प्रयास

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रही शिक्षण संस्था संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली की राष्ट्रीय सेवा योजना व रेड रिबन क्लब ने गांव रामपुर सुंनड़ा के किसानों को पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने व मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए पराली न जलाने के उद्देश्य से घर-घर जाकर जागरूक किया और किसानों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की इंचार्ज प्रो. अमरपाल कौर ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान व पैदा होने वाली अनेक बीमारियों के बारे में जानकारी दी। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरनाम सिंह रसूलपुर जी ने कहा कि पराली जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि अनेक प्रकार के कीड़े भी मर जाते हैं। इस अवसर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गुरनाम सिंह रसूलपुर, रेड रिबन क्लब इंचार्ज मैडम अमरपाल कौर, कॉलेज के विद्यार्थी व गांव के किसान मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी के परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाएं रेस्क्यू : एसडीएम व बीडीओ ने खुद बेलचा उठा हटाया मलबा

एएम नाथ। मंडी : सराज विधानसभा क्षेत्र और गोहर उपमंडल के तहत आने वाले परवाड़ा से दो गर्भवती महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। यह रेस्क्यू पिछले कल एसडीआरएफ के जवानों और स्थानीय लोगों...
पंजाब

बाइक व एक्टिवा चोरी, गढ़शंकर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है पिछले कुछ दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है।...
article-image
पंजाब , हरियाणा

अंबाला के NCC कार्यालय ACB के जाल में फंसी NCC की महिला क्लर्क : 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्ता

नौकरी पक्की कराने के बदले 20 हजार की रिश्वत मांगी, 5 हजार लेते महिला क्लर्क गिरफ्तार अंबाला। हरियाणा के अंबाला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए NCC कार्यालय...
Translate »
error: Content is protected !!