खालसा कॉलेज में मतदाता पंजीकरण को लेकर जागरूकता कैंप

by

करीब 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, मौके पर भरे मतदाता पंजीकरण के फॉर्म 

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण और मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता कैंप लगाया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुवाई में आयोजित इस कैंप में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कैंप के दौरान प्रो. लखविंदरजीत कौर ने विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया, लोकतंत्र में मतदान के महत्व और वोटर कार्ड की आवश्यकता संबंधी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने तथा योग्य होने पर मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया।

इलेक्टोरल अफेयर्स कमेटी की कोऑर्डिनेटर प्रो. रितु सिंह ने टीचर कैंपस एंबेसडरों और स्टूडेंट कैंपस एंबेसडरों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कैंपस एंबेसडर विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता पैदा करने और योग्य विद्यार्थियों का मतदाता पंजीकरण करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर बीएलओ जसविंदर सिंह ने वोटर कार्ड बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेजों, संबंधित फॉर्मों तथा फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने मौके पर ही मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म भरे और वोटर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में भाग लिया।

कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता पंजीकरण से संबंधित विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका बीएलओ जसविंदर सिंह ने संतोषजनक जवाब दिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा योग्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में शामिल होने के लिए प्रेरित करना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने करूणामूलक आधार पर रोजगार के लिए व्यापक नीति तैयार करने के दिए निर्देश

लंबित मामलों को एक ही बार में निपटाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करुणामूलक आधार पर रोजगार...
article-image
पंजाब

किडनैपिंग : होशियारपुर के 1 डीएसपी, 1 एसएचओ सहित 14 पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

होशियारपुर   :  राजस्थान के कोटा में किडनैपिंग के आरोप में  होशियारपुर के DSP और SHO समेत 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया  है।  पंजाब पुलिस पर आरोप है कि  कोटा से 21...
article-image
दिल्ली , पंजाब

अरविंद केजरीवाल के सामने नई दिल्ली से उनकी हार पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के करीब डेढ़ महीने बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘एक शाम शहीदों के...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन: 750 ठिकानों पर की गई छापेमारी

चंडीगढ़  : पंजाब में ड्रग्स डीलरों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। पुलिस ने शनिवार को 750 ठिकानों पर छापेमारी की. भगवंत मान सरकार इस समय पूरे राज्‍य में ‘युद्ध…...
Translate »
error: Content is protected !!