खालसा कॉलेज में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च को 

by
गढ़शंकर।  स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा कॉलेज के सहयोग से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वर्षीय प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार 20 मार्च दिन शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बलजीत सिंह ने बताया कि सेमिनार के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर कृपाल सिंह बडूंगर , शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सेमिनार में पहुंचकर गुरु साहिब के जीवन और उपदेश पर विचार पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार के दौरान बुद्धिजीवियों द्वारा पर्चे पढ़े जाएंगे और कॉलेज के छात्रों द्वारा शब्द और कविशरी का गायन किया जाएगा। प्रिंसिपल डॉ बलजीत सिंह ने इलाके की समूह संगत को सेमिनार में हाजिरी लगाने की अपील की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के जाबांजों को देशवासियों का नमन है : जयराम ठाकुर

कुल्लू के नगर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। कुल्लू :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू का दौरा किया। इस दौरान वह कुल्लू...
article-image
पंजाब , समाचार

गुरुद्वारा सिंघ सभा गढ़शंकर में 21 विशेष गुरमति समागमों की लड़ी का 15 गुरमति समागम संपन्न

गढ़शंकर, 8 अक्टूबर : गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी व गुरु की रसोई नवांशहर द्वारा धन धन गुरु नानक देव जी महाराज का 554व प्रकाश पर्व जोकि 4,5 व 6 नवंबर को जिला स्तर...
पंजाब

छात्रा से अश्लील हरकतें करने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

गढ़शंकर :स्कूली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। गांव फतेहपुर की रहने वाली यह 11वीं कक्षा की छात्रा साइकिल से...
Translate »
error: Content is protected !!