गढ़शंकर के गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास का अफ्रीका में ट्रैकिंग के लिए रवाना

by

गढ़शंकर, 7 अगस्त: गढ़शंकर के गांव मोरांवाली की लड़की प्रियंका दास पुत्री नारायण दास को अफ्रीका के तनजायन किल मजरू में माउंटेन ट्रैकिंग में भाग लेने के लिए चुने जाने पर आज ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबाल स्टेडियम सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल गढ़शंकर में रवाना करते हुए शहीद ए आज़म भगत सिंह फुटबाल क्लब गढ़शंकर तथा एक्स-सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस इवेंट के लिए अफ्रीका जाने वाली भारत की इकलौती तथा पंजाब की पहली लड़की है। इस मौके पर प्रियंका दास ने कहा कि शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर और एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा दिए गए मुफ्त प्रशिक्षण से उन्हें फायदा हुआ। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी ज्वाइनिंग के बाद उत्तराखंड में माउंटिंग और एडवांस कोर्स किया और अब अफ्रीका देश की चौथी अंतरराष्ट्रीय चोटी पीक माउंट पर चढ़ाई (ट्रेकिंग) करने जा रही हूं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों में काफी संभावनाएं हैं, लेकिन सहयोग के अभाव में वे पीछे रह जाते हैं, लेकिन आज उन्हें इस बात पर गर्व है कि एक गरीब परिवार की लड़की नको आज इस मुकाम तक पहुंचाने में पूरा सहयोग दिया है। प्रियंका दास को सम्मानित करते व रवाना करते समय शहीद ए आज़म भगत सिंह फुटबाल क्लब गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट जसवीर सिंह राय, एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट से सूबेदार केवल सिंह भज्जल के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों व संगठनों से जुड़े नेताओं, स्कूल स्टाफ तथा गणमान्यों ने छात्रा का हौसला बढ़ाया और उसे अफ्रीका स्थित विश्व के चौथे पर्वत पर चढ़कर अपने देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेडिकल कालेज को वीसी को लिटाया उसी गद्दे पर : फरीदकोट स्थित मेडिकल में फटा-जला गद्दा देखकर भड़के स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़ । पंजाब के नए सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा चेकिंग के लिए शुक्रवार को फरीदकोट स्थित मेडिकल जब कॉलेज पहुंचे तो वह स्किन वार्ड में फटा-जला गद्दा देख कर इतने भड़क गए कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज से 11 लोगों ने हिमाचल में गंवाई जान -7 मामलों में 14 लोगों से 11 करोड़, 05 लाख 79 हजार 319 रुपए की संपत्ति जब्त : सरकार ने विधानसभा में दी लिखित जानकारी

 एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल में पिछले ड़ेढ साल में (31 जुलाई तक) नशे की ओवर डोज से 11 लोगों की मौत हुई है। इसी अवधि के बीच नशे के 2947 मामले दर्ज हुए हैं।...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए पंजाब सरकार नहीं छोड़ेगी कोई कमी: ब्रह्म शंकर जिंपा होशियारपुर, 23 मार्च: राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!