गढ़शंकर के सैला खुर्द की पेपर मेल को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश : सांसद तिवारी

by

लोगों द्वारा प्रदूषण फैलाने के आरोप पर सांसद तिवारी ने लिखी थी सीएम को चिट्ठी
बलाचौर के रैल माजरा की पेपर मेल पर भी प्रदूषण छोड़ने का आरोप
गढ़शंकर : श्री आनंदपुर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा जिला होशियारपुर के गढ़शंकर तहसील के तहत आते गांव सैला खुर्द में चल रही पेपर मिल से लोगों को पेश आ रही प्रदूषण की समस्या के बारे में लिखी चिट्ठी पर कार्रवाई करते हुए, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्य सचिव साइंस तकनोलॉजी और वातावरण विभाग को मामले में तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
वहीं पर, सांसद तिवारी को हाल ही में मिले शहीद भगत सिंह नगर के अलग-अलग गांवों से संबंधित एक शिष्टमंडल द्वारा बलाचौर तहसील के गांव रैल माजरा में चल रही पेपर मिल के प्रदूषण के चलते लोगों को समस्याएं पेश आने संबधी दी शिकायत के आधार पर जांच की मांग करते हुए, सांसद द्वारा मुख्यमंत्री को एक अन्य पत्र लिखा गया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों गढ़शंकर तहसील के कई गांवों के शिष्टमंडल ने सांसद तिवारी को मिलकर सैला खुर्द में चल रही पेपर मिल से प्रदूषण फैलने के चलते वहां रहते लोगों और पशुओं को गंभीर नुकसान पहुंचने का डर जाहिर किया था। जिसके बाद सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। जबकि हाल ही में ऐसा एक अन्य मामला सामने आया है, जब बलाचौर तहसील के लोगों ने गांव रैल माजरा में चल रही पेपर मिल से निकलने वाले प्रदूषण के चलते उनकी सेहत को नुकसान होने का आरोप लगाया। जिस पर सांसद तिवारी ने उन्हें भरोसा दिया है कि लोगों की सेहत से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : आरोपी अदालत में पेश,तीन दिन का रिमांड

नवांशहर। एक्सचेंज में काम करने वाले मुलाजिम द्वारा करंसी के नाम पर की गई 50 लाख रुपये की ठगी के मामले के आरोपी को नवांशहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी...
article-image
पंजाब

पंजाब में 400 पदों पर मेडिकल अफसरों की होगी भर्ती : इससे पहले पंजाब में 2020 में डॉक्टर्स की हुई थी भर्ती

चंडीगढ़. पंजाब के सरकारी अस्पतालों में 400 मेडिकल अफसरों की भर्ती की जानी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी करना चाहते हैं। तो आज ही आवेदन कर दें, क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन...
article-image
पंजाब

सरहद पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : अमृतसर से दो गिरफ्तार, छह आधुनिक हथियार बरामद

एएम नाथ। अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पाकिस्तान आधारित...
Translate »
error: Content is protected !!