गढ़शंकर क्षेत्र के समाजसेवी लोगों ने बीडीसी नवांशहर में किया रक्तदान  

by

गढ़शंकर, 21 जुलाई : क्षेत्र के समाजसेवियों द्वारा बीडीसी ब्लड सेंटर नवांशहर में रक्तदान किया गया। हरजीत सिंह डानसीवाल ने बताया कि इस शिविर में बड़ी संख्या में युवा पहुंचे और रक्तदान किया जिसे ब्लड बैंक नवांशहर की टीम ने एकत्रित किया। रक्तदान के बारे में जानकारी देते हुए दलवीर, राजू, अकास अरोड़ा, कुलवीर बाबा और भूपिंदर चौहड़ा ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के बिना समाज कल्याण के कार्यों से जोड़ना है। युवाओं को अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए उन्होंने कहा कि ऐसे और रक्तदान शिविर लगाने की जरूरत है ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। कुलवीर बाबा ने कहा कि हर युवा को अपने जन्मदिन पर रक्तदान करना चाहिए। भूपिंदर चौहड़ा ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर फिट रहता है और बीमारियों से बचा जा सकता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आदर्श सोशल वैलफेयर सोसाइटी ने एलीमेन्ट्री स्कूल साधोवाल में मनाया बाल दिवस

गढ़शंकर, 15 नवम्बर: बाल दिवस के अवसर पर गांव साधोवाल के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में आदर्श सोशल वेलफेयर सोसायटी पंजाब के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन सम्बन्धी बाबा औगढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन खन्ना ने बुलाई अहम् बैठक 

बाबा औगढ़ मंदिर व बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज के प्रभंधन पर हुई चर्चा होशियारपुर 20 जनवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय...
article-image
पंजाब

अमृतसर में पुलिस चौकी सामने हुआ बम ब्लास्ट, मची सनसनी

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में गुरबख्श नगर पुलिस चौकी के बाहर सुबह करीब 5 बजे एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!