गढ़शंकर ब्लॉक समिति के सर्वसम्मति से संपन्न : डॉ. परमजीत पाल चेयरमैन व जसपाल कौर बनी वाईस चेयरमैन

by

गढ़शंकर | गढ़शंकर ब्लॉक में ब्लॉक समिति के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन का सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। यह चुनाव पंजाब के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी, गढ़शंकर के उपमंडल मजिस्ट्रेट परमप्रीत सिंह और बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर की उपस्थिति में हुआ। इसमें गढ़ी जोन के डॉ. परमजीत पाल को चेयरमैन और सैला खुर्द जोन की जसपाल कौर क वाईस चेयरमैन को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने नवनिर्वाचित अध्यक्षों को फूल-मालाएं पहना कर बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि वे ब्लॉक के समग्र विकास, गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देंगे। इस मौके पर हल्का संगठन प्रभारी चरणजीत सिंह चन्नी, हरजिंदर सिंह धंजल, सरपंच गुरलाल सेला, डॉ. हरभज मेहमी, राजीव कंडा, अमन राणा, सोहन लाल, गुलशन देवी, गुलशन ठाकुर, रिकू टिब्बियां, संतोख राम, परवीन सेखोवाल, बंदना कंडा रोड मजारा, विनोद सरपंच कुनैल, कुलदीप सिंह, नरिंदर कौर, सतीश कुमार पीटा, प्रेम कुमार बिंजो, परमजीत सिंह, जसप्रीत कौर और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दादे पोत्रे ने लुटेरों का बिना डरे डट कर किया मुकाबला – गढ़शंकर नंगल रोड़ पर रियात मैगा मार्ट में तेजधार हथियार से दूकानदार पर किया हमला : सात हजार की नकदी लूट कर फरार

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल रोड पर गांव डल्लेवाल में रियात मैगा मार्ट में  देर शाम बेख़ौफ़ युवक तेजधार हथियार लेकर घुसे और सात हजार रुपए लुटे और दूकानदार पर तेजधार हथियार से हमला कर...
article-image
पंजाब

अजनाला में गोलियां तड़तड़ाई : फायरिंग में आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता की मौत, 4 अन्य लोग बुरी तरह घायल

अजनाला : पंजाब में लोकसभा चुनावों के लिए 7वें चरण में मतदान जारी है। वोटिंग के बीच अमृतसर के अजनाला में गोलियां तड़तड़ाई हैं। इस फायरिंग में आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैड़ी मेले में जाने के लिए श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें: कोमल मित्तल

लंगर कमेटियों को लंगर के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की होशियारपुर, 24 फरवरी: पंजाब से मैड़ी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी किए जाने वाले प्रबंधों...
article-image
पंजाब

लोगों की भावनाओं को समझें’.धरने पर बैठे किसान संगठनों को सीएम मान की अपील

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान यूनियनों से खास अपील की है। उन्होंने धरना दे रहे किसान यूनियनों से कहा कि हर बात के लिए सड़के बंद ना करें। सीएम मान...
Translate »
error: Content is protected !!