गला रेता, 100 मीटर खाई से नीचे फेंका : ‘हनीमून’ का झांसा देकर हिमाचल ले गया पति : देवर-दोस्त ने रात में कर दिया कांड; 3 घंटे के अंदर खुल गई पोल!

by

सोलन : ससनीखेज मामल साहमने आया कि एक पति ने अपनी पत्नी को घुमाने-फिराने के बहाने हिमाचल ले जाकर मौत के घाट उतार दिया. इस खौफनाक साजिश में पति का भाई और दोस्त भी शामिल थे जिन्होंने महिला का बेरहमी से गला रेतकर मारने की कोशिश की, फिर सबूत मिटाने के लिए उसे 100 मीटर की गहरी खाई में धक्का देकर फेंक दिया।

लेकिन राहगीरों को सतर्कता और पुलिस की तत्काल कार्रवाई से महिला की जान बचा ली गई. घटनास्थल से फरार दरिंदों को 3 घंटे के अंदर दबोचकर हवालात में डाल दिया.

जानकारी  मुताबिक, दलीप कुमार का शख्स अपनी पत्नी मेनका में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था. दलीप पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था इसलिए अपने खौफनाक मंसूबों में भाई शिवम और दोस्त मदन कुमार को शामिल कर लिया. पत्नी मेनका को सोलन घुमाने का बहाना बनाकर हिमाचल की एक सुनसान जगह पर ले गए. और देर रात वारदात को अंजाम दिया।  घटना 10 जुलाई की बताई है जब पति, उसका भाई और दोस्त ने पंच परमेश्वर मंदिर से पहले एक मोड पर ले जाकर पीड़िता का गला चाकू से रेत डाला, फिर उसे 100 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया. यह पूरी घटना वहां खड़े बड़ेग निवासी नरेश कुमार ने देख ली जो अपने परिवार के साथ देहुंघाट से अपने गांव गलोग जा रहे थे. उन्होंने तीनों युवकों को महिला का गला रेतकर, खाई में धक्का देते और वहां से भागते देखा।

स्थानीय युवक जैसे महिला के लिए फरिश्ता बनकर आया था. उसने यह पूरा घटनाक्रम सोलन पुलिस को बताया और तत्काल एक टीम का गठन कर महिला को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए. महिला की तलाश की गई और झाडियों से बाहर निकलकर सिविल अस्पताल सोलन पहुंचाया. महिला की हेल्थ कंडीशन सीरियस बकार इसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया. जांच के दौरान पैरापिट पर खून के निशान पाए गए हैं।

3 घंटे के अंदर दबोचे आरोपी :  घटनाक्रम के बाद सोलन के पुलिस बलों ने फरार पति, उसके भाई और दोस्तों को नगाली के पास दबोच लिया. इसके अलावा, घटनास्थल से सबूत जुटाए लिए गए हैं. तीनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाने जा रहे हैं. इस केस में अब उत्तर प्रदेश की पुलिस को भी शामिल किया जाएगा.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर के छात्रों की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते चार पुरस्कार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज के चार छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर 21 फरवरी को पंजाबी साहित्य अकादमी, लुधियाना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-कॉलेज साहित्यिक मुकाबलों में...
article-image
पंजाब

राज्य लोक अदालत के दौरान 16 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया : सीजेएम अपराजिता जोशी ने सेंट्रल जेल होशियारपुर का किया दौरा

कैदियों के लिए एक माह तक चलने वाले व्यावसायिक साक्षरता अभियान की समीक्षा की होशियारपुर 21 अक्टूबर : सदस्य सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एस.ए.एस नगर के निर्देशों तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन,...
Translate »
error: Content is protected !!