गवर्नर इलेवन ने 20 ओवर में बनाए 255 रन – प्रैस एकादश 75 रनों पर हुई ऑल आउट :गवर्नर एकादश ने प्रेस एकादश को 181 रनों से हराया

by

विवेक भाटिया ने 106 रन और आविद हुसैन ने 117 रन बनाए

एएम नाथ। शिमला : शिमला के बीसीएस ग्राउंड में आयोजित सद्भावना कप के पहले मैच में गवर्नर एकादश और प्रेस एकादश के बीच खेला गया। 255 रनों का पीछा करते हुए प्रेस एकादश मात्र 75 रन पर आल आउट हो गई। गवर्नर एकादश ने 181 रनों से प्रैस एकादश को हराया।


गवर्नर एकादश के कप्तान विवेक भाटिया ने टॉस जीतते हुए पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। आईएएस विवेक भाटिया और आविद हुसैन गवर्नर एकादश से ओपनिंग करने के लिए मैदान में उतरे। प्रैस एकादश की ओर से पहला ओवर गेंदबाजी संदीप ने किया और पहले ओवर में ही 13 रन दिए। विवेक भाटिया और आविद हुसैन की जोड़ी ने 198 रन की साझेदारी बनाई। दोनों की धुंआधार बेटिंग धुंआधार वेटिंग से गवर्नर एकादश 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। आविद हुसैन ने सबसे अधिक 117 रन बनाए। उन्होंने 54 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं विवेक भाटिया ने 58 गेंदों में 106 रन बनाए । उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और पांच शानदार छक्के लगाए। गवर्नर एकादश की पहली विकेट 198 रनों पर सोलहवें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरी। जब गेंदबाज अजीत राम ने विवेक भाटिया को क्लीन बोल्ड किया। विवेक भाटिया के दो कैच प्रेस एकादश की टीम ने छोड़े। पहला कैच चौथे ओवर में गेंदबाज राकेश सकलानी को दूसरी गेंद पर छोड़ा। सातवें ओवर में विवेक भाटिया ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं आविद हुसैन ने 14 वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया।


दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आईपीएस अधिकारी गोकुल कार्तिकेयन उतरे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाकर कुल 11 रन का योगदान दिया।
वाइड से 11 रन, बाइज से 8 रन और लेग बायस से तीन रन दिए। प्रैस एकादश ने कोई भी नो बॉल नहीं दी।

प्रैस एकादश की ओर से संदीप ने चार ओवरों में 45 रन, सुभाष ने तीन ओवर में 35 रन, राकेश सकलानी ने चार ओवर में 54 , मस्त राम दलेल ने दो ओवर 23, धनंजय ने चार ओवर में 52, और अजीत ने तीन ओवर 35 रन देकर एक विकेट लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अड्डा झुंगिया में से पुलिस ने 325 ग्राम नशीले पदार्थ समेत 2 युवक ग्रिफ्तार

गढ़शंकर : पुलिस ने अड्डा झुंगियां में माता शीतला मंदिर के निकट से दो युवकों को ग्रिफ्तार कर उनके पास से 325 ग्राम नशीले पदार्थ कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनमंच में प्राप्त 50 हजार समस्याओं में से 43 हजार का हुआ निदान: राजेन्द्र गर्ग

जनमंच कार्यक्रम के दौरान पुलवामा हमले के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने किया जिला स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जनमंच कार्यक्रम में सुनीं गईं 53...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साफ-सफाई के साथ कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण व्यवस्था सुनिश्चित बनाए नगर परिषद– DC अपूर्व देवगन

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद चंबा को आवश्यक कदम उठाने के जारी किए निर्देश चंबा, 12 दिसंबर  :  उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नगर परिषद चंबा के तहत प्रभावी साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़े-कचरे की उचित निस्तारण...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में गयारह सितंबर को होने वाली मुलाजम पैंशनर रैली में होशियारपुर में भारी संख्यां में जाएगे मुलाजम: मुकेश

गढ़शंकर: पंजाब व यूटी मुलाजम तथा पैंशनरज सयुंक्त फ्रंट दुारा छेहवें पे कमिशन में संशोधन करन संबंधी, पुरानी पैंशन बहाल करवाने, कच्चे मुलाजम पक्के करवाने आदि मुलाजमों व पैशनरों की मागों की प्राप्ति के...
Translate »
error: Content is protected !!