गाँव मजारी के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित : धार्मिक रीति-रिवाजों और अनुष्ठानों के साथ पाँच दिवसीय भव्य कार्यक्रम संपन्न

by

गढ़शंकर। गाँव मजारी में स्थित प्राचीन ‘सिद्धि श्री बाबा बालक नाथ मंदिर’ में आज भक्ति और उत्साह के माहौल में श्री राम दरबार की स्थापना की गई। यह पूरा कार्य श्री श्री 1008 श्री हेमानंद महाराज जी के संरक्षण और कुशल मार्गदर्शन में पूर्ण रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुआ। नेगी परिवार ने अपनी स्वर्गीय माता सवित्री देवी और पिता स्वर्गीय शंकर दास जी की स्मृति में इस श्री राम दरबार की स्थापना की है।
मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम के तहत  पहले बरमोती में मूर्ति स्नान धार्मिक मर्यादायों के मुताबिक करवाने के बाद के साथ श्री राम दरबार की स्थापना श्रद्धा से की गई। कार्यक्रम केअंत में भजन गायक अजय माही ने प्रभु का गुणगान करते हुए उपस्थित भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर नाचने लगा दिया।
अयोध्या में ‘राम लला’ की मनमोहक मूर्ति देखने के बाद, मजारी के भक्तों के मन में यह इच्छा जागी कि बाबा बालक नाथ मंदिर में भी एक श्री राम दरबार स्थापित किया जाए। भगवान श्री राम जी की अपार कृपा से, यह संकल्प मात्र दो वर्षों में पूरा हो गया और आज भगवान श्री राम मंदिर में विराजमान हो गए हैं। इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न गांवों से आए भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं था। आयोजकों ने भक्तों के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था भी की। नेगी परिवार से सतपाल , रणबीर राणा, कैप्टेन अमर सिंह, रजनीश राणा, संदीप राणा, सुनील राणा, श्री राम कला मंच के सरंक्षक डॉ. महिंदर अंगार, नम्बरदार रणबीर सिंह, परवीन, गगन कोछड़, सुनील राणा, तिलक राज, पंडित गगन आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के...
article-image
पंजाब

फिलिस्तीनी लोगों पर इजरायली उत्पीड़न तुरंत बंद करें – फासीवाद व दमन विरोधी मोर्चा ने मांग करते हुए रैली कर शहर में निकाला मार्च

गढ़शंकर, 1 जनवरी: फासीवाद व दमन विरोधी मोर्चा पंजाब इकाई गढ़शंकर ने प्रधान प्यारा सिंह, हरमेश ढेसी और राम जी दास चौहान के नेतृत्व में साम्राज्यवादी देशों की शह पर इजराइल द्वारा युद्ध की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी मात्र आलोचना नहीं परिवर्तन की कर रहे मांग : मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह कहते हुए कुछ कंपनियों के एकाधिकार पर राहुल गांधी की चिंताओं का किया समर्थन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा बाजार पर कुछ कंपनियों के एकाधिकार को लेकर जताई गई चिंताओं का पुरजोर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को देवेन्द्र सिंह श्याम ने कॉफी टेबल बुक की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह श्याम ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को बैंक की कॉफी टेबल बुक भेंट की। उन्होंने अवगत करवाया कि...
Translate »
error: Content is protected !!