महिला की शर्मनाक हरक्त : गुरुद्वारा में महिला ने उतारे कपड़े, घटना CCTV में कैद, मामला दर्ज

by

लुधियाना : लुधियाना जिले के साहनेवाल में श्री गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अपने कपड़े उतार दिए, जिससे संगत ने हंगामा मच शुरू कर दियाl बताया जा रहा है कि मामले की शुरुआत तब हुई जब महिला ने बताया कि उसकी चाबियां खो गई थीं और इसी कारण वह गुरुद्वारा साहिब में आई थी l लेकिन अचानक उसने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. वहां मौजूद संगत ने उसे रोकने की कोशिश की, मगर वह नहीं मानी और हंगामा करती रही l

श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष कपड़े उतारे  : किसी तरह से संगत ने मिलकर महिला को काबू किया l पूरी घटना गुरुद्वारा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया. संगठन अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के सदस्य जसवंत सिंह चीमा ने इस संबंध में थाना साहनेवाल पुलिस को शिकायत दीl

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया : पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की धारा 298 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैl  फिलहाल पुलिस महिला की मानसिक स्थिति, घटना के कारण और अन्य पहलुओं की जांच कर रही हैl  गुरुद्वारा प्रबंधन ने इसे आस्था के साथ जुड़ा गंभीर मामला बताया हैl

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापकों के 3 पदों के लिए काउंसलिंग 16 मार्च को

ऊना 8 मार्च: प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापकों के 3 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिनमें एससी की बीपीएल श्रेणी के लिए एक पद 31.12.2008 बैच, एसटी की अनारक्षित श्रेणी के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट ने बीडीसी कण्डाघाट के नव निर्वाचित सदस्यों व प्रधानों-उप प्रधानों को दिलाई शपथ

कण्डाघाट:  उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने आज कण्डाघाट स्थित राजकीय महाविद्यालय में खण्ड विकास समिति कण्डाघाट के सभी 15 नव निर्वाचित सदस्यों एवं विकास खण्ड कण्डाघाट की सभी 26 ग्राम पंचायतों के प्रधानों...
हिमाचल प्रदेश

वाहन की नीलामी 20 दिसम्बर को डीपीआरओ में

ऊना, 6 दिसम्बर – जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बॉलेरो गाड़ी नम्बर एचपी 20डी-2955 की नीलामी 20 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला लोक...
article-image
पंजाब

साबुन फैक्ट्री के खिलाफ धरना 53वें दिन में शामिल

गढ़शंकर, 27 सितम्बर : जिला होशियारपुर की तहसील गढ़शंकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव मेहंदवानी में लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश सरकार साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण तथा...
Translate »
error: Content is protected !!