घर गिरने से परिवार के सभी सदस्यों की मौत सिरमौर में : हिमाचल में वर्षा ने मचाई तबाही, 16 मौतें

by

सिरमौर : हिमाचल प्रदेश में विदाई से पहले मानसून का कहर देखने को मिला है। पिछले 48 घंटों में बादल फटने, जमीन खिसकने तथा सडक़ हादसों के कारण भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। कुल 16 लोगों की मौत हो गई, 16 जख्मी हुए हैं । सिरमौर के रोनाहट के गांव खिजवाड़ी में गतरात्रि एक घर पर मलबा गिरने से चार बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी, तीन बच्चे तथा उनकी भतीजी शामिल है। इस तरह सिरमौर के बड़ू साहिब में रविवार को भारी वर्षा से कालेज में पानी दाखिल हो गया तथा इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाढ़ में कई वाहन भी बह गए। सिरमौर की मौजा मंडी में बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया, जिसकी खोज की जा रही है। हिमाचल पुलिस का जवान सोलन में खड्ड में बह गया। जिसका 24 घंटे के बाद भी कोई पता नहीं लग सका। फिलहाल मंगलवार को भी प्रदेश में वर्षा हो रही है।
कुल्लू के जलोड़ी के पास एक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई तथा 10 विद्यार्थी जख्मी हो गए। चंबा में बाढ़ के कारण तीन व्यक्ति लापता हैं। किन्नौर के पागल नाले में बाढ़ ने कहर मचाया हुआ है। हिमाचल में पिछले एक सप्ताह में आम के मुकाबले 92 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 25 सितम्बर तक सूबे में औसतन 29.1 मिलीमीटर वर्षा होती है पर इस बार 55.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार नारी सम्मान निधि न देने के बहाने खोज रही, ऐसी जगहों से योजना की शुरुआत करने की घोषणा कर रही , जहां पर महिलाओं की संख्या अंगुलियों पर गिनी जा सके : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश सिर्फ़ केंद्र की योजनाओं के सहारे आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में विकास के जो भी काम चल रहे हैं...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज अपनी धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह संग शक्तिपीठ श्री ज्वालाजी मंदिर में माथा टेका : उपमुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में जिले में हो रहे कार्यों का सिलसिलेवार ब्योरा लेते हुए अधिकारियों को दिये उचित निर्देश

धर्मशाला, 10 जून। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शनिवार को ज्वालामुखी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे विकास कार्यों का सिलसिलेवार ब्योरा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ज्वाली में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सुधारीकरण कार्य का कियानिरीक्षण

ज्वाली 29 अगस्त : उप मुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज मंगलवार को ज्वाली प्रवास के दौरान जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह के सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद के सैंपल फेल

हमीरपुर. तिरुपति के बाला मंदिर के प्रसाद के सैंपल फेल हो गए थे. इस पर खासा बवाल हुआ था. अब हिमाचल प्रदेश में उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ दियोटसिद्ध के बाबा बालक नाथ...
Translate »
error: Content is protected !!