चंडीगढ़ से गिरफ्तार ; पीयू स्टूडेंट के बैंक अकाउंट में टेरर फंडिंग का पैसा

by

चंडीगढ़। सीक्रेट इन्फॉर्मेशन पर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी के एक स्टूडेंट को टेरर फंडिंग के आरोप में चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्र की पहचान मूल रूप से संगरूर के भवानीगढ़ के रहने वाले अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है, जो PU से M.A की पढ़ाई कर रहा है। बता दें कि एसएसओसी की जांच में पता लगा है कि आरोपी हर्षवीर सिंह बराड़ गैंगस्टर लखबीर लंडा और लॉरेंस गैंग के सदस्य गोल्डी बराड़ का साथी है। आरोपी का नेटवर्क अन्य कितने लोगों से जुड़ा है और वह किस साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे, फिलहाल जांच एजेंसी इसका पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए पीयू के छात्र हर्षवीर सिंह बराड़ पीयू कैंपस स्थित डिपार्टमेंट आफ गांधियन पीस स्टडीज में तीसरे सेमेस्टर का स्टूडेंट है। बराड़ पढ़ाई में अच्छा स्टूडेंट रहा है, लेकिन क्लास में अटेंडेंस कम रही है। जानकारी अनुसार पिछले करीब 1 महीने से विभाग में उसकी अटेंडेंस काफी कम बताई गई है। विभाग में दाखिले के लिए भरे गए फार्म में आरोपित ने लोकल स्तर पर कोई एड्रेस की जानकारी नहीं दी थी। आरोपित संगरूर जिले का निवासी है। छात्र का पंजाब यूनिवर्सिटी की एक छात्र संगठन के साथ भी संबंध बताया गया है। आरोपित को पंजाब यूनिवर्सिटी में कोई हास्टल रूम की अलाटमेंट नहीं हुई थी। पंजाब पुलिस ने पीयू प्रशासन से आरोपित स्टूडेंट के बारे में जो जानकारी मांगी गई है उसे संबंधित अधिकारियों की तरफ से दे दिया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन अपने स्तर पर भी स्टूडेंट के बारे में और जानकारी इकट्ठा कर रही है।
आरोपित पीयू स्टूडेंट हर्षवीर के बैंक अकाउंट में टेरर फंडिंग का पैसा आ रहा था, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा विदेश में बैठे आइएसआइ के गुर्गे पीयू स्टूडेंट हर्षवीर सिंह के बैंक खाते में रुपये भेज रहे थे। आरोपित को दुबई, अमेरिका, फिलीपींस, इटली और मलेशिया में रह रहे पंजाब के मूल निवासी आइएसआइ के लिए फंडिंग और हथियारों की सप्लाई करने का काम करने वाले स्लीपर सेल के जरिए टेरर फंडिंग की जा रही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई के दो इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को दो माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश

चंडीगढ़। जेल से लॉरेंस बिश्नोई के दो इंटरव्यू के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी को दो माह के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। इसके साथ...
article-image
पंजाब

नशेड़ी नाती ने ही रची थी एनआरआई नानी को लूटने की साजिश… गिरफ्तार 

जालंधर।‌  लाजपत नगर में 14 जनवरी को दिनदहाड़े हुई एनआरआई महिला से लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पीड़िता का रिश्ते में नाती लगने वाला युवक ही...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा उत्तीर्ण कर बनी जज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पडते गांव दातारपुर के मुहल्ला नगर की रहने वाली लड़की अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा मे एससी कैटेगरी मे दुसरे स्थान पर रह कर...
article-image
पंजाब

सेहरा बांधकर परिजनों ने किया बेटे का संस्कार : पार्किंग विवाद में चाकुओं से गोदकर थी हत्या, 5 गिरफ्तार

मोहाली :  कुंभड़ा निवासी दिलप्रीत का आज कड़ी सुरक्षा में परिजनों ने उसके सिंह सेहरा बांधकर आखिर विदाई । इससे पहले दिलप्रीत का शव कुभड़ा स्थित घर पर लाया गया। वहीं, पुलिस और प्रशासन...
Translate »
error: Content is protected !!