चंबा में आउटसोर्स भर्तियों पर भाजपा नेता एडवोकेट जय सिंह का हमला : आउटसोर्स भर्तियों में स्थानीय युवाओं की हुई अनदेखी

by

पर्यटन विभाग में करीब 30 आउटसोर्स भर्तियों पर उठाए सवाल, दूसरे जिलों के युवाओं को नौकरी देने का आरोप

चंबा के पांचों विधायकों से श्वेत पत्र जारी करने की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

एएम नाथ। चंबा :  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट जय सिंह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आउटसोर्स के माध्यम से स्थानीय युवाओं की अनदेखी कर दूसरे जिलों के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार के मंत्री, विधायक और चेयरमैन अपने चहेतों को आउटसोर्स के जरिए रोजगार देने में लगे हैं।
पत्रकार वार्ता में जय सिंह ने कहा कि कुछ समय पहले पर्यटन विभाग चंबा में आउटसोर्स पर करीब 30 लोगों की भर्ती की गई। उनका आरोप है कि यह भर्ती सरकार के एक चेयरमैन के इशारे पर की गई और इसमें चंबा के बजाय दूसरे जिलों के युवाओं को रोजगार दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चंबा के युवाओं में इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं थे।
उन्होंने चंबा जिले के पांचों विधायकों से मांग की कि विधानसभा सत्र में इस मामले को लेकर श्वेत पत्र जारी किया जाए और स्पष्ट किया जाए कि पर्यटन विभाग समेत अन्य विभागों में आउटसोर्स पर हुई भर्तियों में स्थानीय युवाओं को कितने अवसर मिले। जय सिंह ने चेतावनी दी कि यदि विधायकों ने इस मामले में जल्द कदम नहीं उठाया तो भाजपा जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों का भंडाफोड़ अभियान चलाएगी।
जय सिंह ने कहा कि चंबा जिला बेरोजगारी की समस्या से गंभीर रूप से प्रभावित है, बावजूद इसके स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के बजाय दूसरे जिलों के युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं, लेकिन सरकार चयन प्रक्रिया के माध्यम से नियमित भर्तियां करने के बजाय आउटसोर्सिंग का सहारा ले रही है।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से भी सवाल किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चंबा के कितने युवाओं को नियमित सरकारी नौकरियां मिली हैं। जय सिंह ने कहा कि जनता को इसका स्पष्ट आंकड़ा सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने सदर विधायक और विधानसभा अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर उन्हें जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिलेभर में अभियान चलाकर युवाओं और आम जनता को आउटसोर्स भर्तियों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में फेल हुए 20 मेडिसिन के सैंपल , बाजार से दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगाया जाएगा- आप भी तो नहीं खा रहे ये दवाएं

रोहित भदसाली।शिमला :   हिमाचल प्रदेश की 20 समेत देश भर में बनीं 59 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। हिमाचल में गैस्ट्रिक, अल्सर, निमोनिया, जीवाणु संक्रमण, डायरिया, गला दर्द, कब्ज, हार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में हर घर पर तिरंगा : जिलाधीश ने कहा घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए लोगो को प्रोत्साहित किया जाएगा

13-15 अगस्त तक जिला ऊना के हर घर व सरकारी भवन में लगाया जाएगा तिरंगा झंडा ऊना: 19 जुलाईः भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘हर घर तिरंगा’ के तहत ऊना जिले में प्रत्येक नागरिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

MLA विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दोनों युवकों को होशियारपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहित भदसाली। होशियारपुर / ऊना : ऊना ​​​​​​​जिले की कुटलैहड़ विधानसभा हलके से कांग्रेस विधायक विवेक शर्मा की गाड़ी पर हमला करने वाले दो स्कूटी सवार युवकों को होशियारपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के सभी शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होंगे डिजिटल साक्षरता शिविर : शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली कॉल्स बारे लोगों को किया जाएगा जागरूक

एएम नाथ। ऊना, 23 जुलाई। डिजिटल साक्षरता को लेकर टाऊन हॉल ऊना में शीघ्र जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। इन जागरूकता शिविरों में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया, कृत्रिम बुद्धिमत्ता(एआई), साइबर पूलिंग, ऑनलाइन ठगी, धोखाधड़ी वाली...
Translate »
error: Content is protected !!