चंबा में 1 किलो 402 ग्राम चरस के साथ चुराह की महिला गिरफ्तार

by

एएम नाथ। चम्बा : चम्बा पुलिस की एसआईयू टीम ने चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला में नाकाबंदी के दौरान एक महिला को 1 किलो 402 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान सलीमा पत्नी आयुब, गांव गुवाडा डा, डाकघर नकरोड़, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला बिना नंबर प्लेट की स्कूटी चला रही थी, जिसे जांच के लिए रोका गया। स्कूटी की डिकी से चरस बरामद की गई।
पुलिस ने महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है और NDPS एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई जारी है। चंबा पुलिस के SIU दल ने महज 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी सफलता अपने नाम दर्ज की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठेड़पूरा शलगा रोड की हालत खस्ता : करोड़ों रुपये खर्च करने पर भी नहीं बनी 3 किलोमीटर सड़क।

पट्टा मेहलोग, 2 जून (तारा) : पिछले ढाई दशक से निर्माणाधीन ठेड़पूरा-शलगा-गुनाई रोड का कार्य कछुआ चाल से चल रहा है और जो सड़क बनी है वह भी दयनीय हालत में है। वर्ष 2000 में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा 10 मई को हमीरपुर से भरेंगे नामांकन : कंगना रनौत 14 मई को और 9 मई को विक्रमादित्य सिंह को भरेंगे नामांकन

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान होने हैं। यहां सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होना है। यहां...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब महिला क्रिकेट टीम ने रोमांचक जीत की दर्ज : हिमाचल प्रदेश को 1 रन से दी शिकस्त

प्रगति सिंह बनीं वुमन ऑफ द मैच मोहाली : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन महिला सीनियर टीम ने लेट रमा अत्रे मेमोरियल टूर्नामेंट के पहले मैच में हिमाचल प्रदेश को 1 रन से हरा दिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वाहल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : स्कूल को कंप्यूटर और सात हजार रुपये देने की घोषणा की, प्राइमरी विंग को भी दिए दस हजार रुपये

हमीरपुर 21 नवंबर। राजकीय उच्च पाठशाला स्वाहल का वार्षिक उत्सव मंगलवार को मनाया गया, जिसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी...
Translate »
error: Content is protected !!