चड्ढा की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा

by

चंडीगढ़ 12 जुलाई :
पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। एडवोकेट जगमोहन भट्टी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में पटीशन दायर की है। उन्होंने इस नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द करने की मांग की है।
हाईकोर्ट इस पर जल्द सुनवाई कर सकती है। एडवोकेट भट्टी ने पटीशन में पंजाब सरकार के साथ आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सांसद राघव चड्ढा और पंजाब के सीएम भगवंत मान को पार्टी बनाया है।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने हाल ही में सरकार को लोकहित के मुद्दों पर सलाह देने के लिए एडवाइजरी बोर्ड बनाया है। जिसका चेयरमैन राघव चड्ढा को बनाया गया है। सरकार का तर्क है कि इससे कामकाज में तेजी आएगी। परंतु इसका सियासी विरोध भी हो रहा है। उनका कहना है कि अप्रत्यक्ष तरीके से पंजाब पर दिल्ली का राज होगा। विपक्षी तंज कस रहे कि आप सरकार को पंजाब के 92 विधायकों और दूसरे नेताओं में कोई काबिल व्यक्ति नहीं मिला, जिसे चेयरमैन लगाया जा सकता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Special Lecture on Guru Tegh

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.16 : A special lecture on “Guru Tegh Bahadur’s Martyrdom and Its Contemporary Relevance” was organized by the Postgraduate Department of Punjabi at Shri Guru Gobind Singh Khalsa College, Mahilpur, under the Sikh...
article-image
पंजाब

ओमीक्रोन से बचने के लिए सुरक्षा नियमों का पालन करें : अपनीत रियात

होशियारपुर: 31 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती अपनीत रियात आईएएस ने जिला वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव वर्ष 2022 जिले के सभी निवासियों के लिए खुशी और उल्लास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की वजह यह है ? …जानिए इनसाइड स्टोरी

नई दिल्ली : सदन से लेकर सार्वजनिक कार्यक्रमों तक मुखर रहने वाले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को देश की राजनीति के जानकार अनायास नहीं मान रहे हैं। खुलकर तो नहीं, लेकिन कुछ इसे...
Translate »
error: Content is protected !!