चिंतपूर्णी क्षेत्र में विकास परियोजनाओं का विधायक व उपायुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण : डे-बोर्डिंग स्कूल सहित प्रस्तावित योजनाओं के स्थलों का लिया जायजा

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 24 जुलाई। श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की धंधड़ी पंचायत में गुरुवार को विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए प्रस्तावित साइट का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अन्य विकास परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित स्थलों का जायज़ा भी लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजीव गांधी राजकीय आदर्श डे-बोर्डिंग स्कूल की योजना आरंभ की गई है। यह विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण देने के साथ-साथ अतिरिक्त सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्षम बनाएगा। इसके अलावा विकास की अन्य योजनाओं के तीव्र क्रियान्वयन पर फोकस किया गया है ताकि लोगों को उनका समय पर लाभ मिले।
वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित स्थलों की भौगोलिक स्थिति, तकनीकी पहलुओं और आवश्यक औपचारिकताओं का गहनता से परीक्षण किया जाए, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से और निर्धारित समय-सीमा में शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे संस्थान सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताई “अंगदान” की इच्छा : सचिवालय में रक्तदान व अंगदान शिविर आयोजित

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में आज रक्तदान दिवस के अवसर पर एक विशेष रक्तदान एवं अंगदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का शुभारंभ राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार हिमाचल में 12,000 करोड़ खर्च कर 68 टनलों का निर्माण कर रही : फोरलेन, नेशनल हाइवे और तटीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये की केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा

कुल्लू  :   भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू में पहुंचे और हिमाचल की फोरलेन सड़कों व नेशनल हाइवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान अक्षय कपूर पंचतत्व में विलीन : पत्नी ने दुल्हन के लिबास में अपने पति को दी अंतिम विदाई

एएम नाथ। धर्मशाला । धर्मशाला के साथ लगती ग्राम पंचायत बागनी के जवान अक्षय कपूर सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अक्षय कपूर का पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिविर में 82 रोगियों के दांतों की जांच की : निर्मला निकेतन इंस्टीच्यूट ज्योति किरण ने प्रवासी कामगारों के लिए लगाया दंत जांच शिविर

बद्दी, 19 जून (तारा) : बद्दी के सिक्का होटल के साथ लगते स्लम एरिया के प्रवासी कामगारों के लिए निर्मला निकेतन इंस्टीट्यूट ज्योति किरण ने भोजिया डेंटल कालेज की सहयोग से दंत चिकित्सा शिविर लगाया...
Translate »
error: Content is protected !!