चुनाव की घोषणा के 24 घंटे के भीतर सरकारी प्रापर्टियों से व 48 घंटे के भीतर पब्लिक प्रापर्टियों से राजनीतिक दलों के होर्डिंग, वाल राइटिंग, पोस्टर, कट आउट, बैनर, झंडे हटाना यकीनी बनाए अधिकारी: संदीप सिंह

by

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करवाने संबंधी जिले के अधिकारियों को दिए निर्देश
होशियारपुर, 30 दिसंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बैठक के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे सभी विधान सभा क्षेत्रों के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी विधान सभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव की घोषणा के 24 घंटे के भीतर जिले की सरकारी प्रापर्टियों से राजनीतिक दलों के होर्डिंग, वाल राइटिंग, पोस्टर, कट आउट, बैनर, झंडे हटाना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाती है, इस लिए सभी सरकारी अधिकारी यकीनी बनाए कि उनके कार्यालय में कोई भी ऐसी फोटो, स्टीकर, बैनर, झंडा आदि न हो जिसमें किसी राजनीतिक दल के नेता की फोटो आदि लगी हो।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इसके अलावा पब्लिक प्रापर्टी जिनमें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट, रेलवे पुल, रोडवेज, सरकारी बसें, बिजली व टेलीफोन के खंभे, नगर निगम, नगर परिषद व नगर पंचायतों की ईमारतों आदि शामिल हैं, से चुनाव की घोषणा के 48 घंटे के भीतर राजनीतिक दलों के होर्डिंग, वाल राइटिंग, पोस्टर, कट आउट, बैनर, झंडे हटाना यकीनी बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने सभी सरकारी विभागों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 संबंधी जारी प्रोटोकाल व गाइडलाइन के मुताबिक अपने कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की कोविड वैक्सीनेशन लगाए जाने संबंधी रिपोर्ट जमा करवाने के भी निर्देश दिए।
संदीप सिंह ने कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करवाने के लिए सभी टीमें पूरी मुश्तैदी के साथ काम करें। उन्होंने कहा कि इसका उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग की हिदायतों को लागू करवाने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम करे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही यकीनी बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंबाला शहर से शंभू बॉडर तक हटाए गए 9 माह बाद बैरिकेड्स : दिल्ली कूच करेंगे किसान

चंडीगढ़/अंबाला. हरियाणा के अंबाला में शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान अब दिल्ली जाएंगे. छह दिसंबर को किसान दिल्ली कूच करेंगे. हालांकि, राहत की बात है कि किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर दिल्ली नहीं जाएंगे। ...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गांव इटावा एवं सेक्टर-42 की जर्जर सड़कों को लेकर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने किया प्रदर्शन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 16 जून।  चंडीगढ़ नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं पार्षद जसबीर सिंह बंटी ने आज गांव इटावा के बाहर स्थित मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डी.ए.वी. विद्यालयों का शताब्दी तथा कनवोकेशन समारोह

पूर्व सांसद खन्ना मिले पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से, होशियारपुर आगमन का दिया निमंत्रण होशियारपुर, 13 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना डी.ए.वी. शिक्षण संस्थानों के 100 वर्ष पूरे होने तथा कनवोकेशन...
article-image
पंजाब

दिल्ली एयरपोर्ट को जाने वाले लोगों के लिए सस्ती और सुखी सफर के लिए दो बसें और पीआरटीसी के बेड़े में शामिल : v

चंडीगढ़ : पीआरटीसी के बेड़े में दिल्ली एयरपोर्ट को जाने वाले लोगों के लिए सस्ती और सुखी सफर के लिए दो बसें और शामिल की गई है। नई बसों को हरी झंडी देने के...
Translate »
error: Content is protected !!