चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए दिए जरूरी दिशा निर्देश : पट्टा मेहलोग में कराया द्वितीय चुनावी पूर्वाभ्यास,

by

उपायुक्त सोलन भी रहे मौजूद

पट्टा मेहलोग, 22 मई (तारा) : पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पट्टा मेहलोग की राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में द्वितीय चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। इस पूर्वाभ्यास में 80 प्रिजाइडिंग अधिकारियों, 240 पोलिंग अधिकारियों और 9 सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उपायुक्त सोलन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनमोहन शर्मा, एसडीएम बद्दी डॉ संजीव धीमान, बीडीओ पट्टा कुलदीप सिंह, तहसीलदार बद्दी सतिंदरजीत सिंह, नायब तहसीलदार बद्दी जगदीश मोदगिल और नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया और चुनावों को संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को मतपेटी ट्रैकिंग सिस्टम एवं वोटर डे मोनेटरिंग सिस्टम के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इन आधुनिक प्रणालियों के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया की निगरानी एवं पारदर्शिता को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा। साथ ही मतदान दलों को चुनाव सामग्री के रख-रखाव, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाचा ने की भतीजे की हत्या : भाई के सिर में लोहे का पाइप मारा

पटियाला :  गांव एहरू कलां में जायदाद के विवाद के चलते  चाचा ने अपने ही भतीजे के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। भाई को बचाने आए सगे भाई बलजिंदर सिंह पर भी जानलेवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

साहित्य, समाज की आत्मा है, जो विचारों को देता है दिशा : DC हेमराज बैरवा

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित हुआ शब्दों, संवेदनाओं और सामाजिक चेतना का उत्सव एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 दिसम्बर: कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के अंतर्गत आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवाल लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ की पेयजल योजना का भूमि पूजन प्रो. राम कुमार ने ईसपुर में किया, एक साल में पूरा करने के निर्देश

ऊना, 29 अक्तूबरः हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के ईसपुर में लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही पेयजल योजना का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड जारी- ओम कांत ठाकुर

एसडीएम मंडी ने कहा क्यूआर कोड स्कैन करके करें मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए आवेदन मंडी, 30 अप्रैल। वोटर जागरूकता अभियान के अंतर्गत 18 मई को मंडी नगर निगम एरिया में मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!