चेन स्नेचर महिला पकड़ी रंगे हाथ : वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

by

एएम नाथ ।सुंदरनगर :  ललित चौक में शनिवार दोपहर बाद एक प्रवासी महिला द्वारा महिला की चेन स्नेचिंग के बाद रंगे हाथों पकड़े जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

मामले में एक अधेड़ उम्र की प्रवासी महिला जो साथ लगते राज्य की बताई का रही है को महिला के चेन स्नेचिंग के बाद स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और वीडियो बनाते हुए सोशल मीडिया और वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला के साथ अन्य महिलाएं भी साथ थी जो मौके से नौ दो ग्यारह हो गईं। मौके ओर पुलिस जवानों ने महिला को पकड़ पुलिस थाना सुंदरनगर ले जाया गया और पूछताछ की गई।

चेन स्नेचिंग का वीडियो वायरल होने से सुंदरनगर शहर में एक बार फि र से हडक़ंप की स्थित बनी रही। मामले में हालांकि पुलिस को चेन स्नेचिंग मामले में कोई भी लिखित अथवा मौखिक शिकायत नहीं मिली है, जिसपर फि लहाल पुलिस ने महिला को थाना में ही रखा है और पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि अगर चेन स्नेचिंग को लेकर कोई शिकायत मिलती है तो महिला के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने महिला को पुलिस थाना सुंदरनगर लाया गया है। अभी तक महिला के विरुद्ध किसी ने लिखित अथवा मौखिक शिकायत नहीं की है, शिकायत मिलती है तो महिला के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लवली खन्ना ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की वधाई

होशियारपुर । भाजपा की पंजाब ईकाई के सदस्य सुनील कुमार लवली खन्ना ने देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व...
article-image
पंजाब

दहेज के लिए पत्नी को परेशान करने पर पति पर मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने सीमा पत्नी अश्विनी कुमार के विरुद्ध दहेज लाने के लिए परेशान करने पर अश्विनी कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीमा पत्नी अश्विनी कुमार पुत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

हम लोगों को यूं मरने के लिए नहीं छोड़ सकते : यहां पराली जलाने पर रोक लगाना आपकी जिम्मेदारी, फिर दिल्ली, पंजाब में तो एक ही पार्टी की सरकार – सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर की स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी से कहा है कि वो अपने यहां पर पराली जलाने की...
Translate »
error: Content is protected !!