छात्रा के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज : आरोपी साथ घूमने का बना रहा था दबाव, पीड़िता ने शिकायत उसकी पत्नी से करने की दी धमकी तो शिक्षण संस्थान छोड़ गया

by

ऊना:  जिला ऊना की एक छात्रा ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ उसके साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया है । छात्रा की शिकायत के आधार पर ऊना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।  मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह जिला मुख्यालय के एक संस्थान में पढ़ाई करने के लिए जाती है। रोजाना  की तरह जब वह अपने घर से संस्थान जाने के लिए बस स्टॉप की तरफ निकली तो वहां पर आरोपी अपनी कार लेकर पहुंच गया। जहां उसने पीड़िता को उसके संस्थान तक छोड़ने की बात कही।  पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसके घर के पास रहता है। जिसके चलते वह भी उसे भाई समझ कर उसकी गाड़ी में विश्वास करते हुए बैठ गई, लेकिन रास्ते में चलते हुए आरोपी ने छात्रा को शिक्षण संस्थान जाने की बजाय उसके साथ किसी होटल के कमरे में चलने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।  पीड़िता छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस पर उसने स्पष्ट तौर पर मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी उसे अपने साथ घूमने के लिए भी मनाता रहा, लेकिन छात्रा ने के मना किया और  जब पीड़िता ने आरोपी की शिकायत उसकी पत्नी से करने की धमकी दी तो वह उसे लेकर उसके शिक्षण संस्थान पहुंच गया। जहां उसे कार से उतारने के बाद, इस घटना के बारे में किसी से बात न करने का कहकर वो गाड़ी लेकर निकल गया।  एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सचिन पायलट और सारा में तलाक : चुनावी हलफनामे में किया खुलासा, दो बेटों की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रहे

जयपुर: जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी पत्नी सारा पायलट से तलाक ले लिया है। यही नहीं अपने दो बेटों की जिम्मेदारी भी खुद संभाल रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद सचिन...
हिमाचल प्रदेश

बहुत हुए भाषण, अब कर्मचारियों के लिए कुछ करे सरकार’, जयराम ठाकुर ने साधा CM सुक्खू पर निशाना

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार और सचिवालय कर्मचारी महासंघ के बीच इन दिनों ठनी हुई है. ये सीधी लड़ाई लंबित डीए और एरियर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तस्कर को पकड़ने गए थाना प्रभारी को कुचलने का प्रयास : पुलिस ने गाड़ी पर की फायरिंग

एएम नाथ l हमीरपुर : हमीरपुर ज़िले में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, नशा तस्करी की सूचना मिलने पर सदर हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: बाली

एएम नाथ। नगरोटा, 5 जनवरी । युवाओं को रोज़गार के नवीन अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें स्वरोज़गार के साथ जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान...
Translate »
error: Content is protected !!