जंगल में दफनाया मिला था शव : दो आरोपियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

by

युवक की हत्या के मामले में हरियाणा से पकड़े दो युवक
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले मणिकर्ण के बरशैणी में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी देवेंद्र और सत्य प्रकाश निवासी नेपाल को कुल्लू लाया जा रहा है। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक के भाई निर्मल ने मणिकर्ण पुलिस चौकी में अपने भाई विशाल के लापता होने की शिकायत की थी। पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनका भाई 28 नवंबर रविवार को कालगा से एक अन्य व्यक्ति के साथ बरशैणी सामान लेने आया था और वह तब से लापता चल रहा था। इसी शिकायत पर बुधवार को जब पुलिस तलाश करने के लिए बरशैणी पहुंची तो छानबीन के दौरान उन्हें युवक का जूता पड़ा मिला। इसके बाद साथ लगते जंगल पहुंची पुलिस को एक शव दफनाया हुआ मिला। मृतक 24 वर्षीय विशाल नेपाल वर्तमान में कालगा में किराये के मकान में रहता था और वह कालगा में ही एक कैफे पर काम करता था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर एक बैठक की DC तोरुल एस रवीश ने अध्यक्षता की

एएम नाथ।  कुल्लू 29 जुलाई :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की । उपायुक्त ने नगर परिषद कुल्लू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य के परिवार ने स्कूटरों पर सेब बेचे थे और आज वह खुद भी जमानत पर : कंगना रनौत

एएम नाथ । मंडी : मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर भ्रष्टाचार को लेकर तीखा जुबानी हमला बोला है। कंगना ने कहा कि विक्रमादित्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस को मिले दो कार्यकारी अध्यक्ष, संजय अवस्थी व चंद्रशेखर की हुई ताजपोशी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल कांग्रेस में नई नियुक्ति के साथ ही बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार हिमाचल कांग्रेस में 2 वर्किंग प्रेसिडेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

200 रुपये घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुए सस्ते : 200 रुपये की सब्सिडी की उज्ज्वला योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को मिलेगी

नई दिल्ली : महंगाई से परेशान जनता को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में 200 रुपये तक की कटौती की है। सरकार ने घरेलू रसोई गैस...
Translate »
error: Content is protected !!