जनगणना-2027 की तैयारियां तेज : गणनाकारों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू

by

16 से 30 नवंबर तक लोग स्वयं दर्ज कर सकेंगे अपने विवरण :  1 दिसंबर से घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे गणनाकार

गढ़शंकर । जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत गणनाकारों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसके लिए स्थानीय खालसा कॉलेज माहिलपुर और डीपीएस पारोवाल में शिक्षकों के समूहों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में आयोजित यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा।

गढ़शंकर के तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारी लवदीप सिंह ने प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लेते हुए बताया कि प्रत्येक समूह में 45 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुल 20 समूहों  का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी गणनाकारों और सुपरवाइजरों को जनगणना संबंधी कार्यों के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नागरिक 16 से 30 नवंबर 2026 तक अपने विवरण स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक गणनाकार घर-घर जाकर लोगों के विवरण एकत्र करेंगे। वहीं, 5 से 9 जनवरी 2027 तक विवरणों को अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सिंचाई एवं पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री : दून विधानसभा क्षेत्र में 12.50 करोड़ रुपए के किए लोकार्पण

रोहित जसवाल : दून (सोलन) : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई एवं पेयजल सुविधाओं को सुदृढ़ कर जन-जन का जीवन सरल बनाना प्रदेश सरकार का मुख्य धेय है। मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशाग्रस्त युवाओं के उपचार और पुनर्वास पर विशेष फोकस …क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के ओएसटी केंद्र में 22 मरीज ले रहे नियमित उपचार, सकारात्मक परिणाम आ रहे सामने : डीसी राहुल कुमार

एएम नाथ।  बिलासपुर, 29 जून :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने चिट्टा एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध व्यापक और बहुआयामी अभियान छेड़ रखा है। सरकार की नीति...
article-image
पंजाब

*14 वारदातों में शामिल आरोपी पुलिस मुकाबले में घायल, गिरफ्तार किए दूसरे आरोपी पर भी 9 मामले है दर्ज

इन लोगों द्वारा पिछले दिनों गांव भाम में मनी चेंजर की दुकान पर की थी वारदात *इन लोगों की तलाश के लिए पुलिस की अलग अलग टीमें विभिन्न पहलुओं पर कर रही थी गहन...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने केंद्रीय जेल होशियारपुर का किया औचक दौरा : जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कैदियों की सुनी समस्याएं

होशियारपुर, 22 जुलाईः डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जेल में...
Translate »
error: Content is protected !!