जयराम ठाकुर के बयान पर तंज : 2024 में मंडी हम छीन लेंगे। हमारा सांसद वहां फिर से जीतेगा : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by

शिमला ; उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान के मंडी हमारी है पर तंज कंसते हुए कहा कि 2024 में मंडी हम छीन लेंगे। हमारा सांसद वहां फिर से जीतेगा । मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अपना मैंडेट दिया है और सत्ता में बिठाया है। भाजपा को लोगों के जनादेश का सम्मान करना चाहिए। विपक्ष को बाहर बैठकर रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने का काम करना चाहिए। जयराम ठाकुर के बयान से तो ऐसा लग रहा है कि वह हार को अभी तक पचा नहीं पाए हैं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस में कोई अस्थिरता नहीं है। सरकार डंके की चोट पर अगले 5 साल तक अपना सफल कार्यकाल पूरा करेगी। अग्निहोत्री ने जयराम ठाकुर के कम मार्जिन से कांग्रेस की सरकार बनने की बात पर तंज कसते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को 15 सीटें एक्स्ट्रा मिली हैं, भाजपा 25 पर ही सिमट कर रह गई है।
अग्निहोत्री ने कहा कि अभी तो नई सरकार का विधानसभा का पहला सत्र लग रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में अभी से इतनी हताशा क्यों है। अभी तो विधायकों ने शपथ लेनी है, स्पीकर के चुनाव होने हैं। इतनी व्याकुलता भाजपा को दिखाना अभी सही नहीं है। अभी तो भाजपा को अपनी हार पर मंथन करना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव पर्यवेक्षक ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की बैठक

देहर्रा / तलवाड़ा : राकेश शर्मा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने आज सोमवार को चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टर 24 घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक : हिमाचल प्रदेश में रही शनिवार को चिकित्सा सेवाएं बाधित

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के डाक्टर सरकार से नाराज हैं। उनकी नाराजगी न केवल चिकित्सकों को सही प्रोटेक्शन न ं मिल पाने से है, बल्कि कई और मुद्दे हैं, जिनको बार-बार सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर तेज, पांवटा को छोड़ सभी स्थानों पर न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम : कोहरे का अलर्ट

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर शुरू हो गया है। कई इलाकों में ठंड का कहर और बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में सबसे कम तापमान माइनस 6.8...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेल और चूहन में 6.58 करोड़ से बनेंगे नए पीएचसी भवन …विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया भूमि पूजन

भटियात के ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, एक साल में पूरा होगा निर्माण कार्य हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता: कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चंबा :.विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!