जिला एवं सत्र न्यायधीश ने केंद्रीय जेल का दौरा कर हवालातियों व कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की

by

होशियारपुर: जिला एवं सत्र न्यायधीश अमरजोत भट्टी ने केंद्रीय जेल का दौरा कर हवालातियों व कैदियों की समस्या को सुना। इस दौरान उन्होंने जेल अस्पताल का दौरा कर मरीजों का हाल चाल जानते हुए कैदियों व हवालातियों को जेल में उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। जिला एवं सत्र न्यायधीश ने कैदियों की पढ़ाई लिखाई के लिए बनाए गए क्लास रुम का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय जेल प्रशासन की ओर से किए गए इस प्रयास की प्रशंसा की। सुपरिटेंडेंट केंद्रीय जेल इकबाल सिंह धालीवाल ने कहा कि यह क्लास रुम रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट के योगदान से तैयार किया गया है, जिसके लिए उन्होंने ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा का आभार प्रकट किया।
अमरजोत भट्टी ने इस दौरान महिला बैरक में महिलाओं से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इसके अलावा उन्होंने हवालातियों व कैदियों के लिए तैयार किए जा रहे शाम के खाने को भी चैक किया। इस मौके पर डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह, तेजपाल सिंह व अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांवों के विकास से ही होगी देश की तरक्की : सांसद मनीष तिवारी

रोपड़: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु आज अलग-अलग गांवों माजरी जट्टा, तखतगढ़, ढेर, घनोला को विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल 14...
article-image
पंजाब

Special Diwali Celebrated with Special

Hoshiarpur/Daljeet Ajnhoha/Oct.16 : Sahara Welfare Society celebrated this year’s Diwali festival in a heartwarming and creative manner with specially-abled children. At the Government Senior Secondary School, Janauri, these children showcased creatively designed lamps and...
article-image
पंजाब

स्कूलों में वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने पर खर्च की जाएगी राशी: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी ने 11 सरकारी स्कूलों को दिए 11.63 लाख रुपए के चैक

होशियारपुर, 13 जुलाई: चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी होशियारपुर कर्मजीत कौर ने आज जिले के 11 सरकारी स्कूलों को पीने वाले पानी के लिए वाटर कूलर व सबमर्सीबल पंप लगवाने के लिए 11.63 लाख रुपए...
article-image
पंजाब

नेत्रदान को लेकर रोटरी आई बैंक और खालसा कॉलेज गढ़शंकर के बीच ‘एम.ओ.यू.’ हस्ताक्षरित : प्रिंसिपल और 50 से अधिक विद्यार्थियों ने नेत्रदान करने का लिया संकल्प

गढ़शंकर :  23 सितंबर: नेत्रदान अभियान चलाने वाली संस्था रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर और बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने और नेत्रदान अभियान को सफल...
Translate »
error: Content is protected !!