जिले में ब्लाक स्तरीय खेल मुकाबलों के दूसरे चरण की हुई शुरुआत : ब्लाक होशियारपुर-1, हाजीपुर व दसूहा में हुए खेल मुकाबले

by

बरसात के कारण ब्लाक भूंगा व माहिलपुर में 7 व 8 सितंबर को होंगे खेल मुकाबले

होशियारपुर, 06 सितंबरः   खेडां वतन पंजाब दियां-2024 के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय मुकाबलों के दूसरे चरण की आज जिले में शुरुआत हो गई है। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने बताया कि बरसात के चलते ब्लाक माहिलपुर व भूंगा के मुकाबले में अब 7 व 8 सितंबर को करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज के मुकाबलों में ब्लाक होशियारपुर-1 में एथलेटिक्स के अंडर-21 लड़कों मे डी.ए.वी कालेज होशियारपुर के मोहित कुमार ने 1500 मीटर में पहला स्थान, विद्या मंदिर माडल स्कूल होशियारपुर के सचिन कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह लड़कियों की 600 मीटर अंडर-14 दौड़ में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागपुर की रेखा रानी पहले व महकदीप कौर दूसरे स्थान पर रही। फुटबाल के अंडर 21-30(लड़कों) में हेजल एक्सीलेंस व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंटाघर की ओर से सैमीफाइनल खेल के फाइनल मुकाबलों में प्रवेश किया व अंडर-17 मुकाबलों के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारा व एस.एस.ए क्लब पिपलांवाला की ओर से फाइनल में प्रवेश किया गया। इस ब्लाक स्तरीय खेल के 7 सितंबर को फाइनल मुकाबले होंगे।

       ब्लाक हाजीपुर में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी नेशनल व सर्कल स्टाइल व वालीबाल खेल के मुकाबले करवाए गए। इन खेलों में खेल वालीबाल अंडर-14 (लड़के) में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गेरां व अंडर-17 में पर्ल इंटरनेशनल स्कूल हाजीपुर ने पहला स्थान प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह 21-30 आयु वर्ग में नमैली ने पहला पर्ल स्कूल हाजीपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के अंडर-14 से 17 खो-खो मुकाबलों में पर्ल स्कूल की खिलाड़ियों ने पहले व दूसरे स्थान पर रही व लड़कों के अंडर-14 में पर्ल स्कूल के खिलाड़ी पहले स्थान पर रहे और अंडर-17 में एस.वी.एस हाजीपुर ने पहला स्थान हासिल किया।

       ब्लाक दसूहा के खेल मुकाबलों की शुरुआत विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण के पिता की ओर से करवाई गई। इन खेल मुकाबलों में एथलेटिक्स से अलग-अलग ईवेंट करवाए गए। फुटबाल के अंडर-17 लड़कों के मुकाबलों में गांव झिंगड़ कलां की टीम पहले व दलमीवाल की टीम दूसरे स्थान पर रही। वालीबाल अंडर-14 लड़कों के मुकाबलों में सरकारी हाई स्कूल भाना पहले व ग्राम पंचायत बोदला दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में सैंट कानवेंट स्कूल के खिलाड़ी पहले स्थान व ग्राम पंचायत बोदलां ने दूसरा स्थान हासिल किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

चंडीगढ़, 12 नवंबर :  पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ एक संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विदेशी ठिकाने से...
article-image
पंजाब

पीयू के इलेक्ट्रिशियन और एक किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान : दो घटनाओं से धनास में सनसनी

चंडीगढ़। धनास क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक युवक और किशोरी के फंदा लगाने से सनसनी फैल गई। घटना अलग-अलग स्थानों पर हुईं। पहली घटना लाला वाला पीर के नजदीक मकान नंबर-11ए में हुई।...
article-image
पंजाब

पंजाब में रहेगी 2 दिन की सरकारी छुट्टी : दफ्तर, स्कूल और बैंक रहेंगे बंद

चंडीगढ़। पंजाब में 2 और 3 अक्टूबर (बुधवार और गुरुवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा क्योंकि बुधवार को गांधी जयंती है और गुरुवार को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि कलश स्थापना है जिसके कारण यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहू ने बुजुर्ग सास के सिर पर बाल्टी मारी : लात मारकर फिर शौचालय में धकेला

बरनाला :  जिले के गांव खुड्डी में एक बुजुर्ग महिला को उसकी पुत्रवधू बाल्टी व लातों से मारपीट रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में पुत्रवधू महिला...
Translate »
error: Content is protected !!