जिले में 10 को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत: अपराजिता जोशी

by

होशियारपुर :
सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिले में 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अमरजोत भट्टी के नेतृत्व में लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में सिविल मामले, रेंट मामले, एम.ए.सी.टी, क्रिमिनल कंपाउंडेबल मामले, रेवेन्यू मामले, 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, फैमिली मैटर, लेबर मैटर्स, बैंक मामले, टेलीकाम कंपनिज, बिजली व पानी बिल(एक्सक्लयूडिंग नान-कंपाउंडेबल), पी.यू.एस मामले, ट्रैफिक चालान व अन्य मामलों का निपटारा करवाने संबंधी केस के अलावा कचहरी में पेंडिंग व प्री-लिटिगेटिव मामले भी निपटारे के लिए रखे जा सकते हैं।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक केस लोक अदालत में लगाए जाएं क्योंकि इससे समय व धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत के फैसले को दीवानी डिकरी की मान्यता प्राप्त होती है व लोक अदालत में केस का फैसला अंतिम होता है व इसकी कोई अपील नहीं होती। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में फैसला होने के बाद केस में लगी सारी कोर्ट फीस वापिस मिल जाती है। इस लिए लोग अधिक से अधिक केसों का निपटारा इन लोक अदालतों के माध्यम से करवा कर लाभ प्राप्त करें।
लोक अदालत में केस लगाने संबंधी प्रक्रिया के बारे में बताते हुए अपराजिता जोशी ने बताया कि लोक अदालत में केस लगाने के लिए लोग जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर के कार्यालय या जिस कोर्ट में उनका केस चल रहा है वहां पर, प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की नि:शुल्क कानूनी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1968 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में 14463 मीट्रिक टन धान की हुई आमद: संदीप हंस

किसानों को सूखा धान ही मंडियों में लाने की अपील होशियारपुर, 6 अक्टूबर जिला होशियारपुर के कु ल 70 खरीद केंद्रों में 53 खरीद केंद्रों में अब तक धान की आमद व 45 खरीद...
article-image
पंजाब

ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां : बदमाशों ने व्यापारी की दुकान पर, तीन महीने में पांचवीं घटना

तरनतारन। अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित कस्बा फतेहबाद में रविवार की रात को बाइक सवार दो युवकों ने इलेक्ट्रोनिक शोरुम व करियाना व्यापारी की दुकान पर छह गोलियां दागीं। जिससे क्षेत्र में दहशत पैदा हो गई।...
article-image
Uncategorized , पंजाब

अविनाश राय खन्ना की बदौलत जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा पूरी करने का सपना हुआ साकार : जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए चेक किया भेंट

अविनाश राय खन्ना की बदौलत जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा पूरी करने का सपना हुआ साकार जरूरतमंद परिवार की बेटी की शिक्षा के लिए चेक भेंट किय गढ़शंकर, 26 जून : गढ़शंकर क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल घूमना अब होगा महंगा ! …..1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल बैरियर शुल्क

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं या फिर घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं, तो पहले इस खबर को एक बार पढ़ लीजिए।  दरअसल, एक अप्रैल से दूसरे राज्यों से...
Translate »
error: Content is protected !!