जैविक खेती के लिए युवाओं को किया जा रहा प्रेरित : मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल

by

पालमपुर में प्रगतिशील महिला किसानों को किया सम्मानित
धर्मशाला, 15 अक्तूबर। मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज कृषि विश्वविधालय पालमपुर में महिला किसान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कांगडा में प्राकृतिक खेती करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।मुख्य संसदीय सचिव बुटेल ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ाने देने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कृषि में स्वरोजगार के असीम संभावनाएं हैं उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से हिम उन्नति योजना क्रियान्वित की जा रही है। योजना के अंतर्गत क्षेत्र विशेष आधारित एकीकृत और समग्र कृषि को प्रदेश में बढ़ावा दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हिम उन्नति योजना के तहत वर्तमान वित्त वर्ष में 25 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। हिम उन्नति के अंतर्गत अब तक 286 क्लस्टरों को चिन्हित किया गया है जिनमें से 186 क्लस्टरों में खरीफ 2023 सीजन से गतिविधियॉं शुरू कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि फसलों की पैदावार बढ़ाने में उन्नत बीज महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार द्वारा सरकारी फार्मों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। वर्तमान में प्रदेश में 464 हेक्टेयर क्षेत्र के 36 विभागीय फार्म हैं। इन सरकारी फार्मो पर विभिन्न फसलों के लगभग 17 हजार क्विंटल आधार बीज का वार्षिक उत्पादन किया जाता है।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, कुलपति डीके वत्स, परियोजना निदेशक डॉ. शशि पाल अत्री, प्रसार विषेशयज्ञ डॉ. लव भूषण, सह निदेशक डॉ. राजेश अप्पल व किसान महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण और ढो स्कूल के संयुक्त वार्षिक उत्सव में मेधावी विद्यार्थियों को बांटे ईनाम…भोरंज में लिखी जा रही है विकास की नई गाथा : रामचंद्र पठानिया

एएम नाथ। भोरंज 09 दिसंबर :  राजकीय उच्च पाठशाला कंजयाण, प्राइमरी स्कूल कंजयाण और मिडल स्कूल ढो का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को संयुक्त रूप से आयोजित किया गया, जिसमें कांगड़ा सहकारी प्राथमिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

 देहरा विस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान होगा सुनिश्चित – ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए उठाएंगे कारगर कदम: कमलेश

नवनिर्वाचित विधायक का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत राकेश शर्मा । देहरा/तलवाड़ा :   देहरा की नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा विस के ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिनचर्या में शामिल करें योग, नियमित करें योगाभ्यास : डॉ. निपुण जिंदल

धर्मशाला, 21 जून। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आग के दृष्टिगत तारा देवी में रुके हरियाणा के छात्रों को शोघी स्कूल में किया स्थानांतरित : तारा देवी स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण केन्द्र में रुके थे हरियाणा राज्य से आए 51 छात्र

शिमला 30 मई – गत दिवस तारा देवी के जंगलों में लगी भयानक आग को काबू करने के साथ-साथ जिला प्रशासन शिमला की त्वरित कार्यवाही एवं मुस्तैदी से तारा देवी स्थित स्काउट एंड गाइड...
Translate »
error: Content is protected !!