जोगिन्दरनगर विकास मंच के संस्थापक श्री कृष्ण कुमार सकलानी हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज एसोसिएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तैनात

by

मण्डी :  आल इंडिया शतरंज फेडरेशन ने हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और जोगिन्दरनगर विकास मंच के संस्थापक श्री कृष्ण कुमार सकलानी को हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज एसोसिएशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी तैनात किया है / बह जोगिन्दरनगर उपमण्डल के लडभड़ोल क्षेत्र के ख़द्दर गांव से सम्बन्ध रखते हैं / उन्होंने अपनी आरम्भिक शिक्षा लडभड़ोल में प्राप्त की तथा उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली में ग्रहण की /

इस उपलक्ष में आज हिमाचल भवन नई दिल्ली में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे हिमाचल , पंजाब , दिल्ली और राष्ट्रीय शतरंज एसोसिएशन के पदाधिकारियों में भाग लिया /
इस अबसर पर बोलते हुए
कॉमन वैल्थ शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री भरत सिंह ने चौहान कहा की उत्तरी भारत में शतरंज खेल को लोकप्रिय बनाने की जरूरत है / उन्होंने बताया की इस समय शतरंज विश्व के 182 देशों में खेली जाती है और अनेक देशों में शतरंज के खेल के आयोजनों के प्रसारण के लिए एक्सक्लूसिव टेलीविज़न चैनल और यु ट्यूब चैनल चलाये गए हैं /
उन्होंने इस समारोह में बिभिन्न शतरंज एसोसिएशन के पदाधिकारियों के भाग लेने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उन्हें धन्यबाद किया /
हिमाचल प्रदेश शतरंज एसोसिएशन के सचिव श्री संजीव ठाकुर ने बताया की हिमाचल प्रदेश के
जुबल स्पोर्ट्स हॉस्टल में शतरंज खेलने बाली 10 लड़कियों को दाखिला दिया गया है जिन्हे राज्य सरकार के खर्चे पर शतरंज का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें शतरंज के राष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए प्रायोजित किया जायेगा /
देव भूमि शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय चड्ढा ने कहा की श्री कृष्ण कुमार सकलानी जी के शतरंज एसोसिएशन में भागीदारी से शतरंज खेल को बल मिलेगा और हिमाचल में खेल को पंख लगेंगे और यह खेल गांव स्तर तक पहुंचेगा / उन्होंने कहा की शतरंज खेल के माध्यम से पहाड़ों में चिट्टे /नशे से लड़ने में मदद मिलेगी /

श्री कृष्ण कुमार सकलानी ने आल इंडिया शतरंज फेडरेशन द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारी सौपने के लिए धन्यबाद दिया और कहा की बह पहाड़ो में खेल के प्रसार में अहम भूमिका अदा करेंगे /

श्री कृष्ण कुमार सकलानी एक सफल उद्यमी हैं तथा फैशन और बस्त्र /परिधान की दुनिया में नाम रखने बाली कम्पनी सारा क्रिएशन इंक के संस्थापक पार्टनर हैं /
बह दिल्ली में कार्यरत हिमाचली संस्थाओं से काफी करीबी से जुड़े हैं और दिल्ली में आयोजित होने बाले सभी सामाजिक धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं /
उन्होंने अपने गृह जिला मण्डी जिला में अनेक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करके लोगों को मुफ्त नेत्र चिकित्सा कैंप , गरीब लोगों की बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता , कोबिड महामारी के दौरान मुफ्त राशन तथा गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए दिल खोल कर मदद की है /
श्री कृष्ण कुमार सकलानी ने कहा है की बह पहाड़ी राज्य में शतरंज को लोकप्रिय बनाने के लिए अनेक खेल मुकाबले आयोजित करेंगे और राज्य में शतरंज खेल ढांचे को सुदृड़ करेंगे /

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एससी/एसटी अधिनियम के प्रावधानों का प्रभावी ढंग से पालन करें सुनिश्चित – DC अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला : अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिनियम के अंतर्गत प्रदान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का होगा निर्माण

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के प्लानिंग और स्पेशल एरिया के पहाड़ी क्षेत्रों में अब नेशनल हाईवे से एक मीटर नीचे भवनों का निर्माण होगा।  सरकार ने हिमाचल में वैली व्यू को बचाने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्य आरंभ नहीं होने पर फंड्स करें वापिस, DC हेमराज बैरवा ने दिए निर्देश : प्लानिंग के तहत विकास कार्यों के यूसी पोर्टल पर करें अपलोड: डीसी

एएम नाथ। धर्मशाला, 20 जुलाई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला प्रशासन द्वारा प्लानिंग के तहत विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवंटित धनराशि को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों को यूटेलाइजेशन सर्टिफिकेट पंद्रह दिन के भीतर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रशांत किशोर बिहार में क्यों हुए बदहाल ? जन सुराज पार्टी का जादू ना चलने के 5 कारण

बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। शुरुआती रुझान बताते हैं कि पार्टी अपना खाता भी खोलती नहीं दिख रही है। कभी देश के सबसे प्रभावशाली...
Translate »
error: Content is protected !!