जो राजनितिक पार्टी चुनाव घोषणा पत्र किए वायदे पूरे ना करे उस पर पाबंदी लगनी चाहिए : चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सरकार बनाए नियम

by

ऊना : राजनितिक पार्टियां चुनाव घोषणा पत्र के दौरान मतदाता को भ्रमित करने के लिए फालतू के वायदे किए जाते हैं। जो राजनितिक पार्टी पूरे ना करे उस पर पाबंदी लगनी चाहिए। चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और सरकार इस पर नियम बनाए। चुनाव में जो राजनितिक पार्टी वायदे करे उनसे पूछा जाए कि उनके पास संसाधन क्या है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने ऊना विश्राम गृह में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर धूमल ने कहा कि चुनाव हमेशा कार्यकर्ता जीतता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर नरेंद्र मोदी का होना देश की आवश्यकता है, इसलिए लोग उसके लिए मतदान करेंगे।
उन्होंने कहा कि रिवाज बन गया है कि दूसरी सरकार को दोष दो। वास्तव में स्थिति तब तक ठीक तभी होगी, जब मौजूदा सरकार संसाधन जुटाने के लिए प्रयास करेगी और फिजूलखर्ची पर प्रतिबंध लगेगा। उन्होंने कहा कि फिजूलखर्ची होती रहेगी और कर्ज लेते रहेंगे तो स्थिति वह होगी कि ब्याज लौटाने के लिए भी कर्ज लेना होगा। कर्मचारियों के एरियर देने को है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे कार्यकाल में कर्मियों को चौथा और पांचवां वेतन आयोग कर्मियों को दिया। संसाधन वही थे, लेकिन हमारी सरकार में फिजूलखर्ची पर काबू किया। देनदारी भी चुकाई और विकास कार्य भी किए। कुछ साल पहले एक प्रदेश की सरकार ने दो रुपये प्रतिकिलो गोबर लेने का वायदा किया और उसमें भी घोटाले की खबरें आई। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आप कर्मचारियों को भत्ते और वेतन दे नहीं सकते और पेंशन नहीं दे पा रहे और वायदा करते हैं कि हर महिला को 1500 रुपये देंगे। उसके बाद कहना कि वादा पांच साल के लिए किया है। लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गज़ल संध्या से हुआ छोटी काशी साहित्य उत्सव का समापन, धर्मपुर से विधायक रहे उपस्थित

एएम नाथ । मंडी, 14 फरवरी।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रथम बार आयोजित छोटी काशी साहित्य उत्सव के समापन अवसर पर इंदिरा मार्केट परिसर के संकन गार्डन में गज़ल संध्या ने खूब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुचाने के लिए प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें- राजेश धर्माणी

बिलासपुर 6 अगस्त 2024- जिला विकास एवं 20-सुत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक मंगलवार को नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मन्त्री राजेश धर्माणी की अध्यक्षता मंे हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने कर दिया बड़ा फैसला : मुफ्त OPD पर्ची की सुविधा खत्म, मुफ्त मेडिकल टेस्ट भी बंद

एएम नाथ । हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने सरकारी अस्पताल में परामर्श के लिए बनने वाले पर्चे पर चार्ज लगाने का फैसला लिया है। पहले यह पर्चा मुफ्त में बनता था। लेकिन, 5...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को मुख्यमंत्री सुक्खू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर से राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के पांच वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंतरराष्ट्रीय लायंस...
Translate »
error: Content is protected !!