ज्यादा से ज्यादा किसानों को साथ जोड़ें दुग्ध समितियां

by

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त। ऊना जिले में डेयरी उद्योग को सशक्त बनाने के प्रयासों की कड़ी में पशु पालन विभाग ने शनिवार को दिलवां में एकदिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में क्षेत्र की दुग्ध समितियों के संचालकों ने भाग लिया। विभाग के अधिकारियों ने दुग्ध उत्पादन और प्रसंस्करण में ऊना जिला की भागीदारी मजबूत करने में उनकी भागीदारी को लेकर मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. राकेश भट्टी ने दुग्ध समितियों के संचालकों को ज्यादा से ज्यादा किसानों को अपने साथ जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने अपंजीकृत दुग्ध समितियों सेे अपना पंजीकरण कराने का आग्रह करते हुए समितियों की क्षमता वृद्धि को लेकर बहुमूल्य सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि दूध करोबार के सुदृढ़ होने के साथ किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने मिल्क सोसायटी दिलवां को अपनी क्षमता में वृद्धि करने तथा प्रतिदिन 2 हज़ार लीटर दूध इकट्ठा करने का लक्ष्य के साथ काम करने को कहा। बैठक में चिकित्सा अधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण पशु, सहायक रजिस्टर कोऑपरेटिव सोसाइटी अंब विपिन कुमार, अक्षय खन्ना, सहित खंड अंब के अधिकारियों ने किसानों को जागरूक किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पैशनधारकों को पैशन पुनर्निर्धारण हेतु कोष कार्यालय आने की नहीं जरुरत – विशाल रघुवंशी

ऊना, 24 मार्च – जिला के पैशनधारक की पैन्शन का पुनर्निर्धारण जिला कोष कार्यालय स्तर पर नहीं किया जा रहा और न ही किसी भी पैंशनधारक को पैंशन निर्धारण हेतु ज़िला कोष कार्यालय में...
हिमाचल प्रदेश

छठा राज्य वित्तायोग 8 व 9 अप्रैल को पंचायत व शहरी निकाय के प्रतिनिधियों से करेगा चर्चा

वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में ऊना व गगरेट में होंगी बैठकें ऊना  – छठा राज्य वित्तायोग जिला ऊना के शहरी स्थानीय निकायों व पंचायत जन प्रतिनिधियों के साथ 8 व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मामी ने भांजे से तोड़े प्रेम संबंध, मतलब निकाल : भांजे ने बेटे को अगवा कर मामी को बुलाया अकेले

नई दिल्ली।  कई दिनों तक एक साथ रहने के बाद जब मामी अपने भांजे को छोड़कर घर लौट गई, तो युवक ने उसके पांच साल के बेटे को अगवा कर लिया। इसके बाद उसने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचएएस के 30, नायब तहसीलदार के 20 और एसोसिएट प्रोफेसर के 554 पद भरने की प्रक्रिया तेज करेगा लोक सेवा आयोग

शिमला : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग में जल्द भर्तियां शुरू होंगी। पूर्व चेयरमैन के रिटायर होने के बाद से भर्तियां करने का प्रोसेस रूक गया था। लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन और...
Translate »
error: Content is protected !!