टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से हथियार मंगाने वाला गिरोह पकड़ा; 10 पिस्टल रिकवर

by

अमृतसर। पाकिस्तान के तस्करों के साथ मिलकर हेरोइन और हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को अमृतसर कमिश्रनरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के कब्जे से दस विदेशी पिस्तौल, एक किलो और 54 ग्राम हेरोइन, सात मैगजीन, सात कारतूस और एक क्रैश ड्रोन बरामद किया गया है।

सीपी ने पकड़े गए आरोपितों की पहचान तरनतारन जिले के खालड़ा थाने के अधीन पड़ते गांव राजोके व हाल गुमटाला निवासी कुलदीप सिंह भुल्लर, थाना खेमकरण के अधीन पड़ते गांव मेहदीपुर निवासी हुसनप्रीत सिंह, अमृतसर के सुल्तानविंड रोड निवासी अहमद राजा और तरनतारन के ताकछती मोहल्ला निवासी जगसीर सिंह उर्फ बोबी के रूप में बताई है।

आरोपितों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। जिसे पुलिस खंगाल रही है। कमिश्नर ने बताया कि आरोपित ज्यादातर लूटपाट की वारदातों में लिप्त रहे है। गिरोह के अन्य सदस्यों को पहचान भी हुई है। अमृतसर देहात के थाना घरिंडा के अधीन पड़ते अटारी गांव निवासी नवदीप सिंह, रोड़ावाली गांव निवासी अनमोलदीप सिंह और अमृतसर के फताहपुर इलाके में रहने वाले मनजिंदर सिंह उर्फ मंगा के रूप में बताई है।

उक्त आरोपितों के कब्जे से तीन विदेशी पिस्तौल, कारतसू, एक पाकिस्तानी क्रैश ड्रोन बरामद किया गया है। सीपी ने बताया कि पकड़े गए तीनों का कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं हैष। बावजूद पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 राउंड फायरिंग में मरा बदमाश : पंजाब में अब मॉल के बाहर गैंगवॉर,  मृतक गैंगस्टर जम्मू राजेश डोगरा उर्फ मोहन

मोहाली :   पंजाब में बीते कुछ समय से गैंगस्टरों का आतंक जारी है। मोहाली में पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के करीबी गीतकार बंटी बैंस पर हमला हुआ था। अब दिनदहाड़े गैंगवॉर हुई है, जिसमें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

“नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंड़ी “

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में सामाजिक जन जागरूकता को लेकर किए जा रहे विविध आयोजनों के क्रम में सोमवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन कराई गई।...
article-image
पंजाब

डीज़ल, पेट्रोल और घरेलू गैस की कीमतें घटाई जाएँ और किसानों और मज़दूरों का कर्ज़ माफ़ किया जाए : गुरनेक सिंह भज्जल

कुल हिंद किसान सभा, कुल हिंद खेत मज़दूर यूनियन के किसानों , मजदूरों व अन्य वर्गो की मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के परिसर में दिया धरना गढ़शंकर :  कुल हिंद किसान सभा, कुल...
Translate »
error: Content is protected !!