ट्यूशन की जरुरत मुझे नहीं बल्कि मुख्यमत्री सुक्खू को है, मेरा हिसाब पूरी तरह पक्का है : मुख्यमंत्री सुक्खू का गड़बड़ , हिसाब ठीक होता तो कांग्रेस के 40 से 34 विधायक नहीं रहते : जयराम ठाकुर

by

मंडी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर पलटवार किया है। चार जून को प्रदेश में भाजपा की सरकार कैसे बनेगी। इस पर ट्यूशन रखने की सलाह देने वाले कांग्रेसी नेताओं को कहा कि ट्यूशन की जरुरत उन्हें नहीं बल्कि मुख्यमत्री सुक्खू को है।  उनका हिसाब पूरी तरह पक्का है। मुख्यमंत्री सुक्खू का गड़बड़ है। हिसाब ठीक होता तो कांग्रेस के 40 से 34 विधायक नहीं रहते।  राज्यसभा चुनाव में भाजपा के 25 से 34 विधायक हो गए। वह शनिवार को नाचन हलके के जैदेवी में मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 15 माह में सुख की सरकार दुख की सरकार बनकर रह गई है। जनता तो जनता विधायकों का भी सरकार से मोह भंग हो गया है।

कांग्रेस की गाड़ी दौड़ने की बात करने वाले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की हालत यह हो गई है कि आज वह न हालीलाज के रहे हैं और न ही मुख्यमंत्री सुक्खू के। अपना अलग ग्रुप बनाकर चल रहे हैं। 15 माह में सुक्खू सरकार ने मंडी जिले को कुछ नहीं दिया है। उलटा पूर्व सरकार के समय में खुले संस्थान बंद कर यहां के लोगों की सुख सुविधा छीनने का काम किया है। पहली जून को मंडी की जनता अब वोट के माध्यम से चोट कर कांग्रेस से इसका हिसाब चुकता करेगी।

कांग्रेस सरकार ने शिवधाम का काम किया बंद : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्व सरकार ने शिवधाम बनाने का निर्णय लिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार ने शिवधाम का काम बंद कर दिया। मध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए खोली गई सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का दायरा कम कर दिया।  खुद को बड़ा विजनरी बताने वाले कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह बताएं कि जब मंडी के साथ भेदभाव हो रहा था। संस्थान बंद किए जा रहें थे। उस समय उनका विजन कहां था। क्यों विरोध नहीं जताया। उन्होंने स्थानीय लोगों से कंगना रनौत के पक्ष में बढ़चढ़ कर मतदान करने का आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में चिट्टा के बढ़ते प्रकोप और निजी पुनर्वास केंद्रों में हिंसा पर नेता प्रतिपक्ष ने जताई चिंता

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में नशे के खिलाफ पुनर्वास के लिए एक भी डेडीकेटेड वार्ड नहीं : जयराम ठाकुर निजी पुनर्वास केंद्र अराजकता और अत्याचार से कर रहे नशे के शिकार लोगों का इलाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशनधारकों को नियमित और सम्मानजनक पेंशन मिले, इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

शिमला : हिमाचल सरकार ने केंद्र सरकार को एक चिट्ठी लिख नई पेंशन योजना (एनपीएस) अंशदान के तहत संग्रह किए गए पैसे को वापस मांगा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पेंशनधारकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में भाजपा सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ी : धरने के दौरान आया चक्कर

विरोध-प्रदर्शन के बीच अस्वस्थ हुए हर्ष महाजन, भाजपा धरने में शामिल होने पहुंचे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन अस्पताल में भर्ती एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

बद्दी, 27 जनवरी (तारा) : श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल केजेएस रंधावा द्वारा झंडा फहराने के साथ हुआ...
Translate »
error: Content is protected !!