डबल मर्डर : बाप-बेटे को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली …. गोली मरने वाले आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

by
मुक्तसर :   मलोट क्षेत्र के पास अबुल खुराना गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिनदहाड़े एक पिता और पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह सनसनीखेज घटना 19 अप्रैल को हुई और बदमाशों ने इस दुहरे हत्याकांड को अंजाम दिया, जिससे पूरे इलाके में डर और शोक का माहौल छा गया।
मृतकों की पहचान गांव के जाने-माने जमींदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनय प्रताप सिंह और उनके बेटे सूर्य प्रताप सिंह के रूप में हुई है. यह वारदात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिसने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण शुरू कर दिया गया है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या किस कारण से की गई. ग्रामीणों का कहना है कि संभवतः यह किसी पुरानी दुश्मनी का नतीजा है या फिर इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा हो सकता है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ पाएगी। पुलिस ने मृतकों की पहचान विनय प्रताप सिंह (पिता) और सूर्य प्रताप सिंह (पुत्र) के रूप में पुष्टि की है. दोनों गांव के एक प्रतिष्ठित और संपन्न जमींदार परिवार से थे. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सूर्य प्रताप सिंह अविवाहित थे।
गांव में शोक और आक्रोश
इस भयानक हत्याकांड के बाद से अबुल खुराना गांव में मातम और गुस्से का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसा क्रूर हमला नहीं देखा था. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों को पकड़ने का आश्वासन दे रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

SHO को 20 हजार रिश्वत लेते स्टेट विजिलेंस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

बद्दी (सोलन) : स्टेट विजिलेंस ने  एसएचओ बद्दी को 20,000 रुपए विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी एसएचओ एक केस को रफा दफा करने के एवज में शिकायताकर्ता से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत पर 17.38 करोड़ रुपये का कर्ज :कंगना रनौत के पास 6 किलो 700 ग्राम के सोने के गहने और 60 किलो चांदी, 3 करोड़ रुपये के हीरे के गहने – 28.73 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति

एएम नाथ। एएम नाथ । मंडी : कंगना रनौत की आयकर रिटर्न के आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो पिछले 5 सालों में उन्होंने 50 करोड़ से ज्यादा की आय दिखाई है। कंगना रनौत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिस सीट पर देश और दुनिया के लोगों की निगाह है, वह है रायबरेली : राहुल गांधी को चुनौती बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह, बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव सहित कुल आठ उम्मीदवार

रायबरेली से कांग्रेस नेता राहुल गांधी मैदान में हैं।  उन्हें चुनौती दे रहे हैं बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव.इस सीट पर कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुहिम : ग्रामीण पर्यटक स्थलों को सुंदर और स्वच्छ बनाएंगे, प्रारंभिक चरण में दबीड़ ,गुनेहड, क्योर ,चौगान होंगे कूड़ा कचरा मुक्त: डीसी

क्योर पंचायत में कूड़ा कचरा संयंत्र स्थापित करने को भूमि का किया निरीक्षण धर्मशाला, 05 अगस्त। कांगड़ा जिला में पर्यटन स्थलों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे...
Translate »
error: Content is protected !!