डरा देने वाला वीडियो वायरल – लुटेरों ने 350 मीटर तक घसीटा, मोबाइल के लिए लड़ती रही बहादुर छात्रा

by

जालंधर :   एक डरा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा को 3 बाइक सवार लुटेरे सड़क पर घसीटते दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार ये वीडियो ग्रीन मॉडल इलाके का है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के ऊपर लोग कमेंट कर रहे हैं। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। 12वीं कक्षा की छात्रा सड़क पर जा रही थी। अचानक लुटेरों ने उसका मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद भी लक्ष्मी नाम की लड़की घबराई नहीं। उसने मोबाइल नहीं छोड़ा। लुटेरे उसे 350 मीटर तक घसीटते रहे।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि आरोपी दोपहर के समय छात्रा से मोबाइल छीनने की कोशिश करते हैं। 18 साल की लड़की मूल रूप से यूपी के गोंडा की रहने वाली है। जो अपनी भाभी से मिलने के बाद घर लौट रही थी। लक्ष्मी अपनी छोटी बहन और पड़ोसी की बेटी के साथ थी। तभी तीन लोग बाइक पर आए। बाइक को पगड़ी पहना युवक चला रहा था। बीच में बैठे शख्स ने अपना चेहरा रूमाल से ढक रखा था। बाइक लक्ष्मी के पास आकर रुकी और बाइक चला रहे शख्स ने उसे सॉरी कहा। लक्ष्मी कुछ समझ पाती, पीछे बैठे शख्स ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की।

पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट किया  :   लक्ष्मी ने विरोध किया। लेकिन आरोपियों ने बाइक दौड़ा ली। लक्ष्मी ने मोबाइल नहीं छोड़ा। आरोपी उसे सड़क पर घसीटते रहे। शोर सुनकर कुछ लोग आरोपियों का पीछा भी करते हैं। लेकिन झपटमार अंत में फोन छीनने में कामयाब हो गए। Punjab पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ दिन पहले करतारपुर में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। आरोपी एक्टिवा पर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने टाहली साहिब रोड निवासी गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गिंदा को गिरफ्तार किया था। बाद में उसके साथी मोहल्ला सेखवा वाला खूह के रहने वाले जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को भी दबोचा था। दोनों कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे। सुनसान इलाके में आरोपी फोन या चेन छीनकर फरार हो जाते थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घटने वाली है आपकी या EMI या बढ़ेगा बोझ?… 1 अक्टूबर को क्या हो सकता….यहां जानिए

SBI की एक रिसर्च रिपोर्ट ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट (0.25%) की कटौती की सलाह दी है. इसे सबसे अच्छा विकल्प बताया गया है. हालांकि, कई एक्सपर्ट्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमरावती में होगा योग शिविर, निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी की जाएगी

बद्दी, 18 जून। (तारा) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अमरावती स्थित जीएस रिजॉर्ट में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री हरिओम योगा सोसायटी, किशोर योगा एकेडमी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बालीवॉल प्रतियोगिता के पहले मैच में अजोली स्कूल रहा विजयी : सत्ती ने नंगड़ा में अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

ऊना :12 अगस्त: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगड़ां में तीन दिवसीय अंडर-14 जोनल लेवल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस जोनल लेवल टूर्नामेंट में 31...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने किया थानाकलां, ककराणा व समूरकलां स्कूल का निरीक्षण

ऊना : उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला ऊना के राजकीय (आदर्श) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ककराणा व राजकीय प्राथमिक पाठशाला समूरकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान राघव शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!